राम मंदिर ट्रस्ट के द्वारा कथित तौर पर हुए घोटाले के बाद से ही सोशल मीडिया पर तमाम नेता अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करते हुए कहा कि चंदे का दुरुपयोग करना अधर्म है। उनके इसी ट्वीट पर फिल्म मेकर अशोक पंडित ने तंज कसते हुए कहा कि भगवान से आपका कुछ लेना देना भी है क्या?

दरअसल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर जमीन के सौदे में कथित भ्रष्टाचार के दावे का हवाला देते हुए ट्वीट किया कि करोड़ों लोगों ने आस्था और भक्ति  के चलते भगवान के चरणों में चढ़ावा चढ़ाया। उस चंदे का दुरुपयोग अधर्म है, पाप है, उनकी आस्था का अपमान है। उनके इसी ट्वीट पर पलटवार करते हुए फिल्म मेकर अशोक पंडित ने कहा कि भगवान से आपका कोई लेना देना है क्या?

प्रियंका गांधी के ट्वीट पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि राममंदिर पर सवाल उठाने वाले जो श्री राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे जिन्होने अपनी पार्टी के बडे वकीलों को राम मंदिर के खिलाफ अदालत मे उतार दिया था उन्हें राम मंदिर के किसी भी मसले पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नही है। तुम लोग मजार पर चादर चढाओ। चर्च में कैंडल जलाई यहां मत भटको।

वहीं एक यूजर ने प्रियंका गांधी के इस ट्वीट का समर्थन करते हुए लिखा कि, ‘दीदी यह भाजपा है,यहां कफ़न घोटाला तक किया है। श्री राम तो इनके लिए एक व्यापार का ज़रिया हैं। ये लाशों के व्यापारी हैं, इनका कोई ईमान धर्म नहीं होता, इनके लिए बाप बड़ा ना भैया सबसे बड़ा रुपैया। जनता की आख़िर आंखें कब खुलेंगी कि इन दरिंदों की सत्ता को उखाड़ फेंकें।’

सौरभ पांडे नाम के युवक ने उनके आस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि, ‘आस्था का बात आपके मुंह से अच्छा नहीं लगती । आप एवं आपकी पार्टी शुरू से ही राम मंदिर का विरोध किया है। प्रभु श्री रामचंद्र जी को काल्पनिक बताया था और आज चढावा का बात कर रही हो। अपना मुँह बंद रखें। देश कि जनता आपके ट्वीट्स ट्वीट्स के खेल को समझती है।’

दूसरी तरफ अशोक पंडित के ट्वीट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि बीजेपी के नेताओं ने प्रभु श्री राम के चंदे के रुपयों में घोटाला कर दिया। सोचो देश के साथ क्या जय कर रहे होंगे ये लोग। सोच कर ही रूह कांप जाती है। फकीर देश को अंबानी अडानी को बेच देगा और जनता को गुलाम बना देगा। वही एक यूजर ने अशोक पंडित पर तंज कसते हुए कहा कि असलियत में, भगवान से तुम्हारा कोई लेना देना है क्या? तुमने तो मोदी को ही भगवान मान लिया है।