केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी के एक ट्वीट के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ट्रोल हो रहे हैं। लोग लिख रहे हैं कि ये ट्वीट देखकर राहुल गांधी को तकलीफ तो बहुत हो रही होगी। बहुत से यूजर्स ये भी लिखने लगे कि कहीं राहुल गांधी इसपर भी अपना दावा ना ठोक दें। दरअसल हुआ ये कि स्मृति ईरानी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से अचार की पोटो पोस्ट की। इस अचार का नाम अमेठी पिकल्स है। स्मृति ईरानी ने अमेठी अचार के डिब्बों की तस्वीर ट्वीट करते हुए बताया कि ये अचार अमेठी की महिलाओं द्वारा बनाया गया है। शुक्रवार को अचार का ‘प्रचार’ करते हुए केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया। ट्वीट में स्मृति ईरानी ने लिखा- आने वाला है अमेठी अचार, एक ब्रांड जिसे अमेठी की महिलाओं द्वारा बनाया और विकसित किया गया है। इन महिलाओं ने अप्रैल 2017 में लॉन्च हुए प्रधानमंत्री कौशल केंद्र की मदद से इस ब्रांड को बनाया है।

स्मृति ईरानी के इस ट्वीट पर लोगों के काफी कमेंट्स आ रहे हैं। बहुत से यूजर्स स्मृति ईरानी के इस ट्वीट पर उनकी प्रशंसा कर रहे हैं तो वहीं बहुत से यूजर्स ऐसे भी हैं जो राहुल गांधी को खरी-खोटी सुना रहे हैं।

https://twitter.com/Nidhipa/status/964359477641162754

https://twitter.com/smahagaonkar/status/964360194347089923

https://twitter.com/AnkurDhaka/status/964357470415044608

https://twitter.com/agrawalp2001/status/964369670995247104

https://twitter.com/TigerNaMo/status/964371297026240512

आपको बता दें कि यूपी में अमेठी की संसदीय सीट कांग्रेस की पारंपरिक सीट है। इस सीट पर पिछले कई बार से कांग्रेस की ही जीत होती रही है। खुद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस लोकसभा सीट से चुनकर संसद पहुंचते हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी ने स्मृति ईरानी को अपना उम्मीदवार बनाया था। स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को कड़ी टक्कर दी थी हालांकि वो चुनाव जीतने में सफल नहीं हो सकीं।