अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar wedding) ने समाजवादी नेता फहद अहमद के साथ शादी का ऐलान कर दिया। शादी का ऐलान करने के बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स का एक धड़ा उन्हें टारगेट कर रहा है। कुछ यूजर स्वरा भास्कर को उनके पुराने ट्वीट को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। इसी को लेकर कांग्रेस नेता ने ट्रोलर्स पर हमला बोला तो लोग कांग्रेस नेता की ही खिंचाई करने लगे।
उदित राज ने ट्वीट कर क्या कहा?
सोशल मीडिया पर लोग कई कारणों से ट्रोल कर रहे हैं, इसी पर ट्वीट कर कांग्रेस नेता उदित राज (Udit Raj) ने लिखा कि स्वरा भास्कर और फ़हद अहमद के शादी से उनको तकलीफ़ है जो नीरस , प्रेमहीन व अर्धविकसित मानव हैं। उदित राज के इस ट्वीट पर तमाम यूजर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
एक यूजर ने लिखा कि बाक़ी सब ठीक है, पर NRC का ड्राफ्ट कहां है स्वरा भास्कर जी? @nkaggarwal65 यूजर ने लिखा कि बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना, डॉ उदित राज को क्या लेना देना स्वरा भास्कर की शादी और उस पर हुए कुछ कमेंट से? @nitishkumar1612 यूजर ने लिखा कि किसी को कोई तकलीफ नहीं, बल्कि खुशी की बात है। एक यूजर ने लिखा कि आपको खुशी है तो पार्टी कर के दिखाओ।
एक यूजर ने लिखा कि इसका मतलब आप विकसित हो गए हैं। शुभकामनाएं। @beruaar यूजर ने लिखा कि किसी के निजी जीवन में ताक-झांक करना गलत बात है। एक यूजर ने लिखा कि आप कितनी फुरसत में रहते हैं कि हर मुद्दे पर ट्वीट करते हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने स्वरा भास्कर के पुराने ट्वीट का स्क्रीनशाॅट शेयर कर प्रतिक्रिया मांगी है।
बता दें कि स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने सपा नेता फहद अहमद (Fahad Ahmad) से शादी कर ली है। फहद अहमद समाजवादी पार्टी की युवा इकाई के महाराष्ट्र और मुंबई के अध्यक्ष हैं। फरवरी 1992 को जन्में फहद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले हैं। टाटा इंस्टिट्यूट में पढ़ाई के दौरान फहद अहमद छात्र संघ के महासचिव चुने गए और 2017 से 18 तक इस पद पर रहे।