भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर कई तरह की बयान बाजी कर रही है। बीजेपी की ओर से हर रोज एक नया विवाद खड़ा किया जा रहा है। बीजेपी नेताओं ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर राहुल गांधी पर कई तरह के कमेंट किए हैं। वहीं कांग्रेसी नेता भी बीजेपी पर पलटवार करने में पीछे नहीं हैं। इसी बीच कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया। जिस पर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रिया दी।

सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी पर किया कटाक्ष

सुप्रिया श्रीनेत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से बीजेपी पर कटाक्ष कर लिखा, ‘भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े जनसैलाब और जनसमर्थन को देख कर भारतीय जनता पार्टी के पसीने छूट रहे हैं। जब 2 रूपल्ली वाले ट्रोलों का काम प्रदेशों के मुख्यमंत्री से लेकर पार्टी के अधिकृत हैंडल खुद करने लगें, तो साफ़ है कि पैरों के नीचे से ज़मीन तो खिसक गयी है।’ कांग्रेस नेत्री के ट्वीट पर कुछ लोगों ने उनका समर्थन किया है तो वहीं कुछ लोगों ने तंज कसा है।

लोगों की प्रतिक्रियाएं

वीरेंद्र नाम के एक यूजर ने सवाल किया कि यह बता कौन रहा है? सूरज त्रिपाठी नाम के एक यूजर ने कमेंट किया – सबसे पहले तो आप हिंदुस्तान में कहीं से भी चुनाव लड़कर और जीतकर दिखाओ। उसके बाद इतनी बड़ी बातें करना। राजीव मिश्रा नाम के टि्वटर हैंडल से पूछा गया, ‘इतना नफरत फैलाने के लिए केवल थोड़ा सा पैसा दिया जाता है, अरे बीजेपी वालों को थोड़ी सी तो तनख्वाह बढ़ा देनी चाहिए।’ राजू नाम के एक यूजर ने तंज कसते हुए कमेंट किया कि इतना जनसैलाब पार्टी का चल रहा है, जिसकी वजह से दो राज्यों में केवल सरकार बची हुई है।

प्रमोद सिंह नाम के एक यूजर ने हंसने वाली इमोजी के साथ लिखा कि राहुल अमेठी से भागकर वायनाड पहुंच गए लेकिन जमीन बीजेपी की खिसक रही है। एक अन्य ट्विटर यूजर लिखते हैं – आपको क्या लगता है कि इनकी पार्टियों में मुख्यमंत्रियों की वैल्यू करोड़ों रुपए की है, इस पार्टी में केवल दो लोग ही सर्वशक्तिमान हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हाल में ही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर कटाक्ष किया था। हिमंत बिस्वा सरमा के अलावा कई बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। बीजेपी नेताओं का आरोप है कि राहुल गांधी देश जोड़ेने नहीं बल्कि देश तोड़ने निकले हैं।