कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर प्रनव झा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो है अरविंद केजरीवाल। वीडियो 2011 में रामलीला मैदान में हुए अन्ना आंदोलन का है। इस वीडियो में मंच पर अरविंद केजरीवाल सत्ता और केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कह रहे हैं कि इस कुर्सी में ही दोष है। जो कोई भी इस कुर्सी पर बैठता है भ्रष्ट हो जाता है। तो कहीं ऐसा तो नहीं कि इस आंदोलन से जो विकल्प निकलेगा कहीं वो जाकर उस कुर्सी पर ना बैठ जाएं..कहीं वो लोग ना भ्रष्ट हो जाए। जब अरविंद केजरीवाल ये बाते बोल रहे हैं उस वक्त मंच पर अन्ना हजारे भी बैठे हुए हैं। प्रनव झा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है self Explanatory. इस वीडियो पर ट्विटर यूजर्स जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। यूजर्स अरविंद केजरीवाल का भी जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। आपको बता दें कि इस वक्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर उनकी ही सरकार के मंत्री रह चुके कपिल मिश्रा ने भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगाए हैं।

2011 में अरविंद केजरीवाल के एनजीओ ने अन्ना हजारे के नेतृत्व में देश में लोकपाल बिल लागू करने के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान में अनशन और आंदोलन किया था। इस आंदोलन में केजरीवाल और अन्ना हजारे समेत तमाम लोग भूख हड़ताल पर बैठे थे। इस आंदोलन ने पूरे देश में एक लहर पैदा कर दी थी। इस आंदोलन को सिर्फ भारत से ही नहीं बल्कि विदेशों में बसे भारतीयों का भी काफी समर्थन मिला था। इसी आंदोलन की देन है कि अरविंद केजरीवाल पर लोगों ने भरोसा दिखाया और उन्हें दिल्ली की सरकार सौंप दी। हालांकि जब ये आंदोलन चल रहा था तब इससे जुड़ा हर कोई यही कह रहा था कि हम राजनीति में कभी नहीं जाएंगे। राजनीति में ना जाने की बात करते हुए ही अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि सत्ता की कुर्सी ही भ्रष्ट है..जो भी इस कुर्सी पर बैठता है वो भ्रष्ट हो जाता है।

 

अब जब अरविंद केजरीवाल पर लगातार ऐसे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लग रहे हैं तब जनता के मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर जो भ्रषटाचार पर चोट करने की बात करके राजनीति में आया वो खुद ऐसे आरोपों में क्यों घिरता जा रहा है। इसी बीच कांग्रेस के प्रनव झा ने ये वीडियो पोस्ट करके आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की चुटकी ली है।