केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) 16 मई को महाराष्ट्र के पुणे के दौरे पर पहुंची थीं। इस दौरान वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) पर लिखी गई एक पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुईं। जहां पर महंगाई को लेकर कांग्रेस और एनसीपी के कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। जिसके बाद बीजेपी के कार्यकर्ता भी वहां पर पहुंच गए और फिर बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ एनसीपी कार्यकर्ताओं की झड़प हुई। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे।

लोगों की प्रतिक्रियाएं : रमेश सक्सेना नाम के एक ट्विटर यूजर द्वारा कमेंट किया गया कि कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि स्मृति ईरानी गैस सिलेंडर के दाम की कमी करेंगी, बवाल तो होना ही था। मोहम्मद कामरान नाम के एक यूजर ने लिखा – एक भाजपाई ने महिला पर हाथ उठाया है, यह दर्शाता है कि भाजपा का संस्कार और मानसिकता महिलाओं के प्रति कैसी है। विनय कुमार दुबे ने वीडियो पर कमेंट किया, ‘ ध्यान से देखो, सभी भाजपाई एक महिला को कैसे मार रहे हैं। महिला पर हाथ उठाते हुए शर्म नहीं आती।’

हिना खान नाम के एक टि्वटर हैंडल से लिखा गया कि स्मृति ईरानी यह आपके और भाजपा के संस्कार हैं। आकाश नाम की एक यूजर लिखते हैं, ‘ महिला पुलिस के सामने महिलाओं को मारता युवक वीडियो में दिखाई दे रहा है, अब इन लोगों को प्रशासन से भी डर नहीं है।’ अतीक नाम के एक यूजर सवाल करते हैं कि इसमें बीजेपी का एक कार्यकर्ता महिला के ऊपर हाथ उठा रहा है। क्या उस पर कार्रवाई की जाएगी?

शैलेंद्र चौधरी नाम के एक ट्विटर यूजर द्वारा लिखा गया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी और महिलाओं पर हाथ उठाने की कड़ी निंदा, यह भारतीय संस्कृति नहीं। अंशुल यादव लिखते हैं – इस वीडियो में एक पुरुष महिला को मारता हुआ दिखाई दे रहा है, वह किसी भी पार्टी का हो लेकिन प्रकरण दर्ज होना चाहिए। राजकुमार नाम टि्वटर हैंडल से लिखा गया कि ये टोपी लगाए पुरुष महिला को थप्पड़ मार रहा है, यह बहुत गलत है।

राजेश यादव लिखते हैं कि टोपी से पहचाने कौन महिलाओं को मार रहा है। अनिल महाजन नाम के एक यूज़र द्वारा लिखा गया – लगता है कि महंगाई को लेकर स्मृति ईरानी मोदी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करना चाहती थीं। अजय सिंह नाम के एक यूजर ने लिखा कि शरद पवार और सुप्रिया सुले को देखना चाहिए कि उनके कार्यकर्ता किस तरह केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम को बर्बाद करते हैं।