प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नोटबंदी के ऐलान के बाद से लोग परेशान हैं। खुल्ले पैसों के लिए मारा-मारी का आलम यह है कि लोगों का कई-कई दिन तक रोजाना बैंक जाने के बावजूद नंबर नहीं आ रहा है। सोशल मीडिया पर भी लगातार सरकार के लिए गुस्सा देखा जा सकता है। शुक्रवार (18 नवंबर) को ट्विटर पर #छुट्टा_दे_दे_रे_मोदी ट्रेंड कर रहा था। इस ट्रेंड पर लोग अपनी-अपनी परेशानी बताकर मोदी को घेर रहे हैं। किसी ने लिखा, ‘मेरा देश बदला रहा है, लाइन में लग रहा है’, दूसरे ने लिखा, ‘गलती हो गयी अब 15 लाख नहीं मांगेंगे, मगर छुट्टा तो दे दो।’, तीसरे ने लिखा, ‘बहुत दिन हो गए Ice Cream खाये हुए । अब तो छुट्टा दे दो’ एक ने लिखा, ‘आज भी मोदी की हवा नहीं, आंधी है..क्या ये अच्छे दिन नहीं, ATM की कतार में राहुल गांधी है!’ एक ट्वीट में कहा गया, ‘भाजपा के फैसलों का सम्मान करो, बेशक तुम्हारे घर में खाने पीने का सामान खत्म हो रहा हो, आवाज़ निकली तो देशद्रोही बनोगे’, एक लड़की ने लिखा, ‘मेड को ,दूध वाले को ,अखबार वाले , धोबी को ,स्वीपर को चेक से पेमेंट करूं ? ‘
गौरतलब है कि 8 नवंबर को नोटबंदी लागू होने के बाद से लोगों को राहत नहीं है। बैंकों और एटीएम के बाहर लगी भीड़ खत्म होने का नाम नहीं ले रही। सरकार लोगों की परेशानी को देखकर अपने प्लान और नियम में लगातार बदलाव कर रही है। गुरुवार को भी कुछ परिवर्तन किए गए थे। अब बैंकों से 4500 रुपए की जगह सिर्फ 2000 रुपए निकाले जा सकते हैं। हालांकि, उन लोगों को राहत दी गई है जिनके घर में शादी है। शादी वाला परिवार शादी का कार्ड दिखाकर अब एक अकाउंट से 2.5 लाख रुपए तक निकाल सकता है।
नोटबंदी पर विपक्ष लगातार मोदी सरकार को निशाना बनाए हुए है। एक तरफ बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली की सड़कों पर प्रदर्शन कर रही हैं वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी सरकार पर हमले करते रहते हैं। वह दो बार पैसे बदलने के लिए बैंक-एटीएम भी जा चुके हैं। पूछे जाने पर उन्होंने कहा था कि वह लोगों का दर्द महसूस करने के लिए लाइन में लगे।
देखिए हैशटैग पर कैसे-कैसे मैसेज किए जा रहे हैं –
https://twitter.com/vedprakashpal27/status/799452107547910144
https://twitter.com/babulaljpr/status/799449542345236480
हॉस्टल वाले किराया छुट्टा मांग रहे हैं ,शिकायत करने जाऊं या पढाई करूँ ? मैस वाले छुट्टा मांग रहे हैं ,कहाँ जाऊं ? #छुट्टा_दे_दे_रे_मोदी
— अज्ञात (@bolna_mna_hai) November 18, 2016
https://twitter.com/RoflRepoter/status/799468256323076096
https://twitter.com/shekharchahal/status/799464731970940928
यह चायवाला PM कैसे बन गया? जिसे यह भी नहीं पता की ₹2000 नोट का कोई भी चायवाला छुट्टा नहीं देता.. अबे, #छुट्टा_दे_दे_रे_मोदी
— The Patriot (@Djjpn) November 18, 2016
https://twitter.com/latkhoor/status/799454521583800320
https://twitter.com/LordChamar/status/799454064459161600
गलती हो गयी अब 15 लाख नहीं मांगेंगे, मगर छुट्टा तो दे दे। #छुट्टा_दे_दे_रे_मोदी
— Noufal basheer (@NOUFAL02066000) November 18, 2016
2000 का नोट नही ले रहा दूध वाला,सब्जी वाला #छुट्टा_दे_दे_रे_मोदी
— Rahis Khan (@rahiskhan77) November 18, 2016
BJP before Election
BJP aftr Election #छुट्टा_दे_दे_रे_मोदी pic.twitter.com/PeZfoIumt1— Manisha Mittal (@03_manisha) November 18, 2016
गलती हो गयी अब 15 लाख नहीं मांगेंगे, मगर छुट्टा तो दे दे। #छुट्टा_दे_दे_रे_मोदी
— Ajay Dhiman (@ajaydhiman_AAP) November 18, 2016
आमिर 5 सितार में
ग़रीब लगा क़तार में #छुट्टा_दे_दे_रे_मोदी pic.twitter.com/xUC1EDwxgS— Dr Safin ?? (@HasanSafin) November 18, 2016
मेरा देश बदला रहा है,
लाइन में लग रहा है!#छुट्टा_दे_दे_रे_मोदी— Dr Safin ?? (@HasanSafin) November 18, 2016