Snake Viral Video: जहरीले जीव सांप से अमूमन सभी को डर लगता है। सांप देखते ही वो भाग खड़े होते हैं। उसे छूना तो दूर लोग उसके आस पास भी नहीं फटकते हैं। हालांकि, इनदिनों इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख यूजर्स हैरान हैं। वीडियो में एक छोटा-सा बच्चा अजगर से खेलता नजर आ रहा है। इस वीडियो ने यूजर्स को चौंका दिया है।
सांप पर बैठकर झूलता दिखा छोटा बच्चा
वीडियो जिसे इंस्टाग्राम पर 4_motivation._ नाम के यूजर ने शेयर किया है, उसमें दिखाया गया है कि एक बच्चा विशालकाय अजगर पर बैठा हुआ है। सांप जैसे जैसे आगे बढ़ता, उसकी शरीर पर बैठा बच्चा भी आगे बढ़ता है। वो सांप पर ऐसे बैठा है मानों वह को झूला हो। सांप के थोड़े मूवमेंट के बाद बच्चा उसकी शरीर से फिसल कर नीचे आ जाता है।
वीडियो में आगे दिखाया गया है कि जमीन पर आने के बाद बच्चा खड़ा होता है और दौड़कर सांप की मुंह के पास चला जाता है। वो उसके फन को ऐसे पकड़ लेता है जैसे वो कोई खिलौना हो। फन को हाथ में पकड़ने के बाद वो मुस्कुराता हुआ नजर आता है।
वायरल वीडियो देखने के लिए क्लिक करें…
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। वीडियो को पोस्ट किए जाने के बाद से लाखों यूजर्स देख चुके हैं। वीडियो को कई हजार यूजर्स ने लाइक किया है। वीडियो पर यूजर्स ने स्पष्ट रूप से हैरान होते हुए प्रतिक्रिया दी है। कमेंट सेक्शन में उन्होंने बच्चे के प्रति चिंता व्यक्त की है। जबकि कुछ ने वीडियो में फन एंगल भी ढूंढा है।
गौरतलब है कि बीते दिनों बुलंदशहर से भी बच्चों का अजगर के साथ खेलते का एक वीडियो सामने आया था। यहां बीते दिनों एक गांव में बच्चों के एक समूह ने 15 फीट लंबे भारतीय रॉक पाइथन (पायथन मोलुरस) को सड़क पर करीब 3 किलोमीटर तक घुमाया, सेल्फी ली, रील बनाई और लुप्तप्राय सरीसृप को खिलौने की तरह इस्तेमाल किया। फिर उसे जंगल में छोड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वीडियो देखने के लिए क्लिक करें…