तमिलनाडु के चेन्नई से एक बेहद ही हैरान करने वाली खबर सामने आई है, यहां एक फ्लाइट में 37 साल की महिला की लाश मिली है, मामले की जानकारी होते ही हर तरफ हड़कंप मच गया। चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है। दरअसल, मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर से एक इंटरनेशनल फ्लाइट चेन्नई लैंड की थी। प्लेन के लैंड करने के बाद से सभी यात्री अपनी सीट से नीचे उतर गए। हालांकि पूरे प्लेन में सिर्फ एक ही महिला अपनी सीट पर बैठी रही। अडेंटेंट ने सीट पर अकेली बैठी महिला को देखा तो उतारने के लिए आवाज लगाने लगे हालांकि वह नहीं उतरी।

इसके बाद पास जाकर देखा तो वह महिला की लाश थी, यानी महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, पुलिस मौके पर पहुंची महिला की जांच की और उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Mangaluru Vazco Beach Resort engineering students died: इंजीनियरिंग की तीनों छात्राएं 16 नवंबर को मंगलुरु पहुंची थीं और तीनों उल्लाल थाना क्षेत्र के सोमेश्वर गांव के वज्को रिजॉर्ट में ठहरी थीं।

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से प्लेन में ही महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आगे बताया कि प्लेन के यहां पहुंचने पर प्राइवेट एयरलाइन के क्रू मेंबर ने महिला को बेसुध पाया, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसकी जांच की तो पचा चला कि उसकी पहले ही मौत हो गई थी। डॉक्टरों ने बताया कि हार्ट अटैक पड़ने से महिला की मौत हो गई थी। पुलिस ने यह भी बताया कि पास के सरकारी अस्पताल में महिला का शव भेज दिया गया। बता दें कि महिला तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले की रहने वाली थी।