अपने चंद्रयान-3 मिशन को चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतारने के बाद, भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन गया लेकिन चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला भारत पहला देश है। इसरो के वैज्ञानिकों को पूरे देश से बधाईयां मिल रही हैं। इसी बीच एक पाकिस्तानी युवक का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
पाकिस्तानी शख्स बोला- हम तो चांद पर ही रहते हैं
वीडियो में शख्स कहा रहा है कि भारत के लोग पैसा खर्च करके चांद पर जा रहे हैं, हम तो चांद पर ही रहते हैं। शख्स पाकिस्तान में पानी और बिजली जैसी आवश्यक सुविधाएं ना मिलने पर तंज कसते हुए अपनी बातें कह रहा था। शख्स ने कहा, “वो पैसे लगाकर चांद पर जा रहे हैं हम तो पहले से ही चांद पर रह रहे हैं।” इस पर जब वहां मौजूद लोगों ने हैरानी जताई तो शख्स ने कारण भी बताया।
सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
शख्स ने कहा कि चांद पर ना पानी और और ना ही बिजली है, हमारे पाकिस्तान में भी ना पानी और ना बिजली तो हम खुद ही चांद पर रहे हैं। @Fake_SaadAli ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘भारत चांद पर पहुंच गया है लेकिन पाकिस्तान के नागरिकों जैसे चुटकुले कहां से लाएगा?’ एक अन्य ने लिखा, ‘ये देखो अपने देश की कैसे बेइज्जती कर रहा है लेकिन यही अगर कोई भारत का नागरिक अपने देश की आलोचना करे तो वह देशविरोधी घोषित कर दिया जाता है।’
एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘ये लड़का कमाल का है, इसकी तारीफ होनी चाहिए। मैं पाकिस्तानी भाई-बहनों के लिए भगवान से कामना करता हूं।’ @shubham_21499 ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘हम लोग चांद पर पानी खोजने ही पहुंचे हैं, मिल गया तो पाकिस्तान को भी दे देंगे।’ एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘हम पाकिस्तानी लोग खुद पर ही हंस सकते हैं। यहां की सरकार को शर्म भी नहीं आती है।’
बता दें कि भारत को मिली सफलता के लिए कई पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर्स ने बधाई दी है। Congratulations Neighbors पर ट्वीट कर पाकिस्तानियों ने भारत को मिली उपलब्धि की सराहना की है। एक शख्स ने यह भी लिखा कि भारत का झंडा चांद पर पहुंच गया है और पाकिस्तान अपने झंडे में चांद लगाकर घूम रहा है।