Cat Snake Fight Viral Video: सांप और बिल्ली दोनों की ही गिनती खतरनाक जीव में होती है। दोनों शिकारी जानवर हैं। दोनों अपने से छोटे जीव का शिकार कर अपना पेट भरते हैं। हालांकि, इन दोनों जीवों को एक दूसरे का दुश्मन माना जाता है। बिल्ली अगर सांप को देख ले तो वो उसका शिकार किए बिना उसे छोड़ती नहीं।

सांप-बिल्ली की लड़ाई का वीडियो वायरल

हालांकि, कई बार सांप भी उन्हें बराबर की टक्कर देता है और अपने शरीर में लपेट कर उन्हें घायल कर देता है। सांप-बिल्ली की लड़ाई का एक ऐसा ही वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सांप और बिल्ली जबरदस्त फाइट करते दिख रहे हैं। उनकी ये लड़ाई इतनी डरावनी है कि उसे देख लोगों के दिल की धड़कने बढ़ना तय है।

वीडियो में दिख रहा है कि एक हरे रंग का सांप जो आराम से अपने रास्ते जा रहा था, अचानक बिल्ली की उस पर नजर पड़ जाती है। सांप को देखते ही बिल्ली हरकत में आती है और झप्पटा मारकर सांप के सिर को अपने मुंह में दबा लेती है। फिर वो उसे चबाना शुरु कर देती है।

हालांकि, अपना शिकार हो जाने के बाद भी सांप हार नहीं मानता है और बिल्ली को अपनी शरीर से लपेटना शुरू करता है। सांप धीरे-धीरे बिल्ली के पूरे शरीर को लपेट लेता है और फिर उसे कसना शुरू करता है। सांप के कसने के कारण बिल्ली अपना बैलेंस खोना शुरू कर देती है और गिर जाती है। सांप उसे कई बार पटखनी दे देता है।

वीडियो को इंस्टाग्राम में pakornkrit.k नाम के यूजर ने शेयर किया है, जिसे अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स के मिक्स रिएक्शन आए हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, “कहावत गलत नहीं है कि curiosity killed the cat”। दूसरे यूजर ने लिखा, “हे भगवान, वीडियो बनाने वाले शख्स ने वीडियो बनाने की जगह बिल्ली की मदद क्यों नहीं की।”

गौरतलब है कि बीते दिनों सांप और गिलहरी की लड़ाई की वीडियो सामने आया था। वीडियो में गिलहरी अपने बच्चे को छुड़ाने के लिए सांप से लड़ते दिख रही है। पढ़ें पूरी खबर….