भारत अपनी संस्कृति, एकता, रहन-सहन, खान-पान के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां के त्योहार, रिश्तों में प्रेम, सौहार्द, रिवाज विदेशियों को खूब लुभाते हैं। कई विदेशी तो भारत आकर यहीं बस गए और भारतीय संस्कृति को अपना कर यहीं के होकर गए। हालांकि ब्रिटिश के फेमश शख्स सैम पेपर अपने भारत के दौरे को शायद ही कभी भूल पाएंगे। उनके साथ यहां ऐसा कुछ हो गया है कि वे अपनी दुखगाथा सोशल मीडिया पर गा रहे हैं। इससे बड़ा दर्द ये है कि कुछ लोग इनके मजे ले रहे हैं। यह शख्स एक फेमस ब्रिटिश इंफ्लुएंसर हैं। चलिए बताते हैं कि पूरा माजरा क्या है।

“मैंने इंडियन स्ट्रीट मिल्क पिया और अस्पताल पहुंच गया”

ब्रिटिश इंफ्लुएंसर ने अपने इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर एक पोस्ट किया है। जिसका शीर्षक है, “मैंने इंडियन स्ट्रीट मिल्क पिया और अस्पताल पहुंच गया”। शख्स ने शेयर कर बताया है कि उन्होंने कथित तौर पर “भांग” पी थी दिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और आखिर में उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। खून की उल्टियां होने के कारण उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्होंने बताया है कि उन्हें पहले हरी-पीली उल्टी हुई फिर खून की उल्टी होने लगी। उन्होंने वीडियो में शेयर किया है कि उन्होंने सड़क पर भांग पी थी जिसके बाद उनकी हालत खराब हो गई।

वीडियो में इंफ्लुएंसर अस्पताल के बिस्तर पर दर्द से कराह रहे थे। वे काफी परेशान दिख रहे थे। उन्होंने दावा किया कि अस्पताल की नर्सों ने उनका आईवी ड्रिप वाल्व ढीला छोड़ दिया, जिससे खून बाहर निकलने लगा।

उन्होंने वीडियो में कहा कि भारत में हर कोई बस आपको देखना घूरता रहता है क्योंकि आप विदेशी हैं। इसलिए मेरे होटल के कमरे में लोग सेल्फी मांगने आ रहे हैं। वीडियो के आखिर में शख्स ने दावा किया है कि वह अपना इलाज कराने के लिए बैंकॉक चले गए हैं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। कई यूजर्स लिख रहे हैं कि भाई अगली बार सिर्फ चाय से काम चलाना, यह सबके लिए नहीं है।