भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगा है। दिल्ली में उनके खिलाफ दो FIR भी दर्ज हुई हैं। पहलवान जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। राजनीतिक दल के नेता भी लगातार इस प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। प्रियंका गांधी भी इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंची थी। इसी बीच अब बृजभूषण शरण सिंह ने प्रियंका गांधी को चुनौती दे दी है।
प्रियंका गांधी को दी चुनौती
भारतीय कुश्ती संग के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह प्रियंका गांधी को चुनौती दी है कि अगर वो इतनी ही बड़ी नेता हैं तो उनके खिलाफ कहीं से भी चुनाव लड़कर दिखा दें। गोंडा में एक कार्यक्रम में बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने प्रियंका गांधी को खुली चुनौती देते हुए कहा है मेरे खिलाफ चुनाव लड़ लें, वो मुझसे हार जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा है कि कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के द्वारा गुमराह किया जा रहा है।
अखिलेश यादव की तारीफ़
अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अखिलेश सच के साथ हैं। वो मुझे बचपन से जानते हैं और यूपी के ज्यादातर पहलवान यादव समाज से ही आते हैं, जो समाजवादी विचारधारा से हैं। उन सबको पता है कि हमारे नेताजी कैसे हैं। हालांकि प्रियंका गांधी को चुनौती देने के बाद सोशल मीडिया पर लोग बृजभूषण शरण सिंह को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
@iVarunVerma यूजर ने लिखा कि चुनाव जीतना आपको एक अच्छा इंसान प्रमाणित नहीं करता है और आपको आपके अपराधों से मुक्त नहीं करता है। भारत की धर्मांध, साम्प्रदायिक जनता भाजपा के इस अपराधी को कहीं से भी जीतने का विश्वास दिलाती है। मैं आपको चुनौती भी देता हूं कि आप कहीं से भी चुनाव लड़ें और प्रियंका जी ही नहीं बल्कि कांग्रेस का कोई भी नेता हरा सकता है लेकिन उसके लिए आपको अपने पद से इस्तीफा देना होगा। 2024 का इंतजार न करें।
@Shilesh83446026 यूजर ने लिखा कि जिन पर यौन शोषण के आरोप लगे हो वह चुनाव जीतने के चैलेंज करें, वाह मेरा देश वाकई महान है। @saifuddinsaify3 यूजर ने लिखा कि पहले इस्तीफा दो, अपने को निर्दोष साबित करो और फिर चुनाव लड़ने का सपना देखना। एक यूजर ने लिखा कि प्रियंका गांधी जी को यह चुनौती स्वीकार कर लेना चाहिए।