शादी के दिन को यादगार बनाने के अक्सर होने वाली दुल्हन कुछ हट कर करने की कोशिश करती है। कुछ फनी, जो हमेशा के लिए याद बनकर रहे। दुल्हन द्वारा कुछ ऐसा ही हटकर किए गए प्रयोग का वीडियो सामने आया है। सोशल वीडियो प्लेटफॉर्म यू-ट्यूब पर यह वायरल हो गया है। वीडियो में एक देसी दुल्हन दोस्तों के साथ डांस पार्टी करते हुए नजर आ रही है। शादी वाले दिन दुल्हन जिस तरह से तैयारी होती है, उसकी झलक भी इस वीडियो में दिखाई गई है। आमतौर पर शादी के दिन जब दुल्हन तैयार (मेकअप) हो रही होती है तो वह शांत, धैर्यपूर्वक और नर्वस लगती है, लेकिन यह दुल्हन इस दौरान अपने दोस्तों के साथ डांस करने का फैसला करती है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को 4 मई को पोस्ट किया गया था। 4 दिन में इसे 25 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

वीडियो में दुल्हन अमीषा भारद्वाज और उसके तीन सहेलियों के साथ डांस नंबर करती हुई नजर आती है। यहां तक कि जब अमीषा का मेकअप होता है, उस दौरान भी वह गाना गाती है। दुल्हन और उसकी दोस्त कैजुअल कपड़ों में स्पेशल परफॉरमेंस के दौरान डांस करती हैं। लड़की ने हाथ में लहंगा भी लिया हुआ है। दुल्हन पूरी तरह से तैयार होने के बाद भी दोस्तों के साथ मस्ती और डांस करती हुई नजर आ रही है। यह डेस्टिनेशन वेडिंग का वीडियो है। फेसबुक पर CoolBluez Photography नाम के पेज पर इस वीडियो को अपलोड किया गया है। फेसबुक पर इसे 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं 1200 से लोगों ने इसे शेयर किया और 700 से ज्यादा लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।