शादी के दिन हर दुल्हन सबसे अधिक खूबसूरत दिखना चाहती है। वह शादी के दिन सबसे अलग दिखना चाहती है। एक-एक चीज को खुद पसंद करती है। हालांकि कई बार बहुत अलग करने के चक्कर में मामला उल्टा पड़ जाता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने ऐसी ड्रेस पहन ली है कि पूरे रास्ते रुक-रुक कर अपनी ड्रेस की ठीक करती नजर आ रही है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं। इस वीडियो को @floraldream66 नामक यूजर डेनिएला डोलगर्ट (Danielle Dolgert) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @floraldream66 पर पोस्ट किया है।
दुल्हन संभालती रही वेडिंग ड्रेस
वायरल हो रहे इस वीडियो में दुल्हन अपनी ड्रेस के कारण ही परेशान है। वह पूरे फंक्शन में अपने कपड़े सही कर रही है। वहीं उसकी सहेलियां फोटो खिंचवाने में बिजी हैं। दुल्हन ने ऐसा गाउन पहन लिया है कि वह उसमें कंफर्टेबल महसूस नहीं कर रही है।
हमारे यहां की शादियों में दुल्हने अधिकतर पांरपरिक परिधान पहनती हैं। जैसे साडी, लहंगा, शूट, सरारा… वहीं लड़के शेरवानी, धोती-कुर्ता और कोट-पैंट में नजर आते हैं। अब विदेशों में उनके रिवाज के हिसाब से गाउन पहना जाता है। सफेद रंग के गाउन में दुल्हने काफी खूबसूरत लगती हैं। लडकियां अलग दिखने के चक्कर में स्पेशल गाउन कैरी करना चाहती हैं। इस कारण कुछ मामलों में ड्रेस फिट नहीं बैठती या कुछ ऐसी गड़बड़ हो जाती है कि वे परेशान रहती हैं। कपड़ों के कारण असहज स्थिति बन जाती है। इस वायरल वीडियो में भी कुछ ऐसी ही हुआ है। दुल्हन बार-बार अपना वेडिंग गाउन संभाल रही है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। यूजर ने दुल्हन के बारे में कुछ नहीं बताया है। वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि दुल्हन अपनी सहेली के साथ फोटो खिंचवा रही है। गाउन ऊपर से खिसक गई है। वह साइड से ओपन, इस कारण चलते समय दुल्हन परेशान हो जाती है और ड्रेस को पकड़कर धीरे-धीरे चलती है। दुल्हन अपनी ड्रेस को ठीक करवाने के लिए किसी सहेली को खोज रही है मगर वहां कोई नहीं दिख रहा है। इस कारण वह खुद ही अपनी ड्रेस ठीक कर रही है।
वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है कि दुल्हन ने अजीब कपड़े पहने हैं, उसे असहज भी महसूस हुआ लेकिन उसने खुद को बिल्कुल कंफर्टेबल दिखाने की कोशिश की है। दूसरे ने लिखा है लड़की खूबसूरत है मगर कपड़ों के कारण असहज हो गई है। एक महिला ने लिखा है कि क्या उसकी कोई दोस्त नहीं है जो उसे बताए कि यह कैसा लग रहा है?