Bride Viral Video: लड़का हो या लड़की, शादी सभी के लिए खास दिन होता है। शादी के लेकर लोग ढेर सारे सपने संजोते हैं। हालांकि, कई बार सपने पूरे नहीं होते। कुछ लोगों के सपने टूट जाते हैं। ऐसा ही एक शख्स के साथ हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देख यूजर्स भड़क गए हैं।

हाथ थामने के बजाय हाथ पर थूक दिया

वीडियो जिसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है में दिखाया गया है कि जयमाला का रस्म शुरु होने को है। दुल्हन की एंट्री होती है। वो स्टेज पर चढ़ रही होती है। दूल्हा उसका हाथ थामने के लिए बड़े प्यार से हाथ आगे बढ़ाता है पर वो हाथ थामने के बजाय उसके हाथ पर थूक देती है।

यह भी पढ़ें – शादी के रस्में कर रहा था दूल्हा, तभी लोगों की उसके सेहरे पर पड़ी नजर, दिखा कुछ ऐसा कि रह गए हक्के-बक्के, आप भी देखें Viral Video

दुल्हन की इस बदतमीजी से दूल्हा समेत वहां मौजूद अन्य लोग दंग रह जाते हैं। दूल्हा एक पल को अपनी हाथ की ओर देखने लगता है कि आखिर लड़की ने ये क्या किया। तभी दौड़कर कैमरामैन उस ओर आ जाता है। इस बीच दुल्हन वहीं मूर्ति सी खड़ी रहती है।

यहां देखें वायरल वीडियो –

सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया वीडियो देखते ही देखते खूब वायरल हो गया। वीडियो ने यूजर्स के बीच आक्रोश पैदा कर दिया है। यूजर्स इस बात से खफा नजर आ रहे हैं कि जब दुल्हन को शादी से इतनी दिक्कत थी तो उसे पहले ही मना कर देना चाहिए था। सरेआम इस तरह की हरकतें बिल्कुल स्वीकार करने योग्य नहीं है।

यह भी पढ़ें – जयमाला के वक्त दूल्हे ने की ऐसी हरकत, Viral Video देख चिढ़ गए यूजर्स, दुल्हन से कहा – आपने हील तो पहनी ही होगी, उतारो और…

वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने कहा, “दूल्हे राजा को सावधान रहना होगा नीला ड्रम वाला कांड भी हो सकता है।” दूसरे यूजर ने सवाल किया, “क्या इस घटना के बाद भी शादी हुई होगी?” तीसरे यूजर ने कहा, “यह बदतमीज़ी की हाइट है… मंच से चले जाना चाहिए था दूल्हे को।” वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “ऐसा करना अस्वीकार्य है। बहार वालों के साथ ऐसा कर रही, तो क्या अपने घर में भी पापा-भैया के साथ ऐसा ही करती होगी।”

दूल्हे की बदतमीजी का वीडियो हो रहा वायरल

गौरतलब है कि बीते दिनों भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दूल्हा बदतमीजी करते हुए दिखाई दे रहा था। इंस्टाग्राम पर vixaxmews नाम के यूजर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दिखाया गया था कि जयमाला की रस्म चल रही है। दुल्हन अपने परिजन संग खड़ी है। जबकि दूल्हा बैठा हुआ है। दूल्हे के हाव-भाव से लग रहा है कि वो किसी बात को लेकर नाराज है। वो दुल्हन से स्टेज पर से चले जाने को कह रहा है। वीडियो देखने के लिए क्लिक करें…