Bride Groom Viral Video: शादी का सीजन चल रहा है। रोजाना सैकड़ों शादियां हो रही हैं। इंटरनेट पर भी शादी से जुड़े खूब सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं। यूजर्स भी इन वीडियो को खूब पसंद करते हैं। एक वीडियो जो इनदिनों खूब वायरल हो रहा है उसमें दूल्हा-दुल्हन के बीच का प्यारा नोंकझोंक दिख रहा है। वीडियो ने यूजर्स को हैरान कर दिया है।
दुल्हन ने दूल्हे को बैठने का किया इशारा
वीडियो जिसे इंस्टाग्राम पर official_aditya_2.0 नाम के यूजर्स ने शेयर किया है में दिखाया गया है कि जयमाला का रस्म चल रहा है। दूल्हा-दुल्हन हाथ में वरमाला लिए खड़े हैं। दूल्हा माला पहनने के लिए सिर झुकाता है। तभी दुल्हन उसे खुसफुसाते हुए बैठने को कहती है। लेकिन दूल्हा उसकी बात नहीं समझ पाता है।
यह भी पढ़ें – ‘खुद को हिंदू बताकर…’, पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम के लिए पत्नी ने की ‘शहीद’ के दर्जे की मांग, पढ़ें क्या कुछ कहा
वीडियो में आगे दिखाया है कि वो कंफ्यूज-सा दुल्हन के सामने खड़ा हो जाता है। तभी दुल्हन उसे आंखों से इशारा करके बैठने को कहती है। आंखों का इशारा दूल्हा तुरंत समझ जाता है और फटाक से वरमाला के लिए घुटनों पर बैठ जाता है। उसके घुटने पर बैठते ही दुल्हन उसके गले में वरमाला डालती है। फिर मुस्कुराते हुए फोटो के लिए पोज देती है।
यहां देखें वायरल वीडियो –
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। पोस्ट किए जाने के बाद से वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो को एक लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने मजेदार कमेंट की बाढ़ ला दी है। जबकि कुछ ने दुल्हन के इस तरह के व्यवहार की आलोचना भी की है।
यह भी पढ़ें – सफेद घोड़े पर सवार होकर सजी धजी दुल्हन ने मारी एंट्री, चौंक गए रिश्तेदार-मेहमान, Viral Video पर यूजर्स ने ऐसे किया रिएक्ट
वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने कहा, “किसने-किसने देखा कि लड़की के इशारे पर लड़का झुकना नहीं चाह रहा था।” दूसरे यूजर ने कहा, “हे प्रभु इस दूल्हे को बचा ले …दुल्हन तो अभी ही दूल्हा को आंख दिखा रही है। दूल्हा मजबूर है” तीसरे यूजर ने कहा, “जबरदस्ती करना बहुत खराब है। ट्रेंड के चक्कर में क्या क्या करवाती हैं आजकल की लड़कियां। हम तो नजर भी नहीं मिला पाते थे।”
वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा,”दुल्हन आंखें दिखा कर जबरदस्ती कर रही है। बेचारा ना बैठता तो शादी के बाद क्या होता है इसका।”