Bride Viral Video: वरमाला का शुभ मुहूर्त था, सामने दूल्हा खड़ा था मगर दुल्हन की निगाहें भीड़ में किसी को खोज रहीं थीं। जब वह शख्स सामने नहीं आया दुल्हन ने दूल्हे के गले में वरमाला नहीं डाली। शादी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद कोई भी इमोशनल हो सकता है। चलिए बताते हैं कि पूरा माजरा क्या है।

ससुराल पहुंचते ही दुल्हन को आया चक्कर, शक में दूल्हे ने सुहागरात पर दे दी ऐसी चीज, देखते ही भड़क गई, फिर…

शादी का दिन लड़का-लड़की और दोनों पक्ष के लोगों के लिए बेहद खास होता है। लड़की के लिए हर रस्म भावुक करने वाला होता है, हल्दी से लेकर विदाई तक कई बार दुल्हन की आंख भर आती है। लड़की की जिंदगी में शादी के बाद कई बदलाव होते हैं, वह बचपन वाले अपने घर को छोड़कर एक नए घर में प्रवेश करती है, एक नई जिंदगी की शुरुआत करती है। लड़की के मन में खुशी और भय दोनों होता है। सबसे बड़ी तकलीफ होती है, अपने माता-पिता से दूर होने की, घरवालों से बिछड़ने की। एक लड़की की शादी का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो जा रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन हाथ में वरमाला लिए खड़े हैं। दूल्हा पूरी तरह से तैयार है और दुल्हन के वरमाला डालने का इंतजार कर रहा है। इस बीच दुल्हन की निगाहें भीड़ में किसी को खोज रही हैं, वहां पंडित जी भी दुल्हन का इंतजार कर रहे हैं कि वह दूल्हे के गले में वरमाला डाल दे। इसी बीच दुल्हन धीरे से पंडित जी के कान में कुछ कहती है फिर उस खास शख्स को बुलाया जाता है, इसके बाद ही दुल्हन अपने दूल्हे के गले में वरमाला डालती है। वह शख्स कोई और नहीं बल्कि उसके पिता होते हैं, जब लड़की के माता-पिता उसके पास आते हैं तो वह खुश हो जाती है, राहत की सांस लेती है और फिर वरमाला की रस्म पूरी करती है।

बच्चों के पास पहुंचा इतना बड़ा अजगर, डरने के बदले सांप के सिर पर प्यार से हाथ फेरने लगे लड़के, फिर… देखें वायरल वीडियो

विवाह समारोह में अक्सर ऐसा होता है कि शादी की तैयारी पापा करते हैं, मां पूरी तरह काम में लगी होती हैं, इतनी जिम्मेदारी होती है कि वे बेटी की शादी की रस्मों में भी ठीक से शामिल नहीं हो पाते हैं। इस शादी में दुल्हन के माता-पिता भीड़ में पीछे छिपे होते हैं, वे दूर से बेटी को देख रहे हैं, इमोशनल हो रहे हैं, तभी बेटी उनको अपने पास बुलाती है और इसके बाद ही वह शादी की रस्म करती है। वह चाहती है कि उसके इस खास पल में उसके माता-पिता शामिल रहें। दुल्हन के इस भाव को सभी तारीफ करते हैं औऱ वरमाला के साथ तालियों की गड़गड़ाहट गूजने लगती है। इस वीडियो को 5 M से अधिक बार देखा गया है।

इस वीडियो को देखने के बाद से लोग काफी भावुक हो गए हैं, आप भी यह वीडियो देखिए औऱ हमें अपनी राय जरूर दीजिए।