सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े फनी वीडियो खूब वायरल होते हैं। दूल्हा दुल्हन से जुड़े फनी वीडियो की भी सोशल मीडिया पर खूब डिमांड है। इसमें दूल्हा दुल्हन के डांस वीडियो भी लोगों को खूब हंसाते हैं। इस बीच इंटरनेट पर एक ऐसा कंटेंट आया है जो इन सबसे थोड़ा हटकर है और यह खूब वायरल भी हो रहा है। दरअसल, दुल्हन के गुटखा खाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
दुल्हन का बिंदास अंदाज हुआ वायरल
वायरल वीडियो में एक दुल्हन अपनी शादी वाले दिन ही गुटखा खाती दिख रही है। इस वीडियो में नजर आ रही दुल्हन को गुटखा खाने की ऐसी लत है कि वह खुद को शादी जैसे पवित्र मौके पर भी खुद को ऐसा करने से रोक नहीं पाई। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन शादी की रस्मों के बीच गुटखा निकालती है, उसे फाड़ती है और उसमें जर्दा मिलाती है। इसके बाद वह अपने गुटखे को अपने मुंह में डाल लेती है। फिर वह कैमरे की तरफ देखते हुए स्माइल करने लगती है। दुल्हन का यह बिंदास अंदाज लोगों को पसंद भी आ रहा है।
वीडियो पर लोगों के रिएक्शन
दुल्हन के गुटखा खाते हुए के वीडियो को देखकर लोग काफी हैरान हैं। इस वीडियो को ट्विटर पर @mahsharfatima86 नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। वायरल वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। वीडियो पर इरफान अली नाम के एक यूजर ने लिखा है, “यही नशा करके लड़कों को ड्रम में डाला जा रहा है।” वहीं एक और अन्य यूजर ने लिखा है, “एनर्जी के लिए खा रही होगी।” मनीष कुमार नाम के यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, “महिलाएं भी बराबरी कर रही हैं।”
यहां देखें वायरल वीडियो
