यूपी के कानपुर से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, यहां शिवराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 14 साल की लड़की की मौत के मामले में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामले में प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी का शव कमरे में अर्धनग्न अवस्था में मिला था।
लड़के ने खाई थी दवा?
मामले में पुलिस का कहना है कि किशोरी से मिलने रात में उसका प्रेमी आया था, रात में दो बार संबंध बनाया था, किशोरी रात में बिना कपड़ों के लगभग 7 घंटे तक थी, उसे ठंड लग गई। लड़के ने शक्ति वर्धक गोलियां खाईं थीं। किशोरी का शरीर अकड़ रहा था, यह देख प्रेमी वहां से भाग गया। किशोरी की रात में ही मौत हो गई। मामले में किशोरी की भाभी ने पुलिस को शव मिलने की सूचना दी। हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, मौके पर पुलिस फॉरेंसिक टीम के पहुंची पहुंची और सबूत एकत्र किए। फिलहाल पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
किशोरी के घरवाले शादी में शामिल होने गए थे
आरोपी किशोरी के गांव से 20 किमी दूर दूसरे गांव का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, किशोरी के परिजन घटना वाले दिन शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वह घर पर अपने भतीजी के साथ दी, उसने की पुलिस को प्रेमी घर आने की जानकारी दी। यह मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल है मगर लड़की की गोपनियता के लिए हम यहां शेयर नहीं कर सकते हैं।
पुलिस की पूछताछ में प्रेमी ने खुलासा किया है कि प्रेमिका घर पर अकेली थी। उसके परिजन शादी में शामिल होने कानपुर देहात गए थे। वह रात लगभग साढ़े आठ बजे वह प्रेमिका के घर पहुंचा था। पूरी रात साथ था मगर सुबह उसकी तबीयत खराब होने लगी। इसलिए डर के मारे वहां से भाग निकला। सुबह प्रेमिका का शव चारपाई पर अर्द्धनग्न हालत में मिला। डीसीपी पश्चिम राजेश सिंह के अनुसार, ‘आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।’