स्कूल, कॉलेज में तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। कुछ बच्चे डांस अच्छा करते हैं तो कुछ अच्छा खेलते है। वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं, जिनकी प्रतिभा देख लोग हैरान रह जाते हैं। एक ऐसे ही लड़के के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है।
फिल्म ‘पठान’ के गाने ‘बेशरम रंग’ पर लड़का डांस कर रहा है। कुछ डांस स्टेप्स तो ऐसे हैं जिन्हें देखने के बाद लोग हूटिंग कर रहे हैं। लड़का अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की तरह स्टेप्स कर रहा है और परफॉर्मेंस में उसने हूक स्टेप भी कर रहा है। यह वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
एक ने लिखा, ‘इस लड़के के डांस पर कुछ लोग गलत टिप्पणी कर रहे हैं लेकिन वह अच्छा डांस कर रहा है।’ एक अन्य ने लिखा, ‘वह अपनी कला में प्रतिभाशाली है और इसका सम्मान और सराहना की जानी चाहिए लेकिन स्कूल का मंच सही जगह नहीं है। हालांकि ये कोई अपराध भी नहीं है।’ एक ने लिखा, ‘इस लड़के का डांस देखकर यह कहा जा सकता है कि हमारे लड़के, लड़कियों से कम नहीं है।’
एक अन्य ने लिखा, ‘वह कितना भी डांस कर ले लेकिन क्या हमारा समाज उसे इस तरह अपना पायेगा।’ अमित नाम के यूजर ने लिखा, ‘ये तो दीपिका पादुकोण को भी टक्कर दे सकता है।’ एक अन्य ने लिखा, ‘पीछे स्कूल के बैनर पर सिंगिंग कॉम्पटीशन लिखा हुआ है और डांस कर रहा है।’ एक अन्य ने लिखा, ‘डांस तो ठीक था लेकिन गाने के प्रोग्राम में ये डांस क्यों कर रहा है?’ एक ने लिखा, ‘ये लड़का टैलेंटेड है, बस इसे सही जगह और सही मौका मिलने की जरूरत है।\
बता दें कि वीडियो @gauravsitoula_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है, जिसे पांच लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो में दिखाई दे रहे पोस्टर पर थर्ड FECA अन्तर-स्कूल सिंगिंग कॉम्पटीशन लिखा हुआ है। इस लड़के के डांस का वीडियो खूब वायरल है। कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं तो कुछ कह रहे हैं कि लड़का है तो लड़के की तरह डांस करना चाहिए।