रील बनाकर लाइक्स और फॉलोवर बनाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं कर रहे हैं। कोई मेट्रो में डांस कर रहा है तो कोई ट्रेन की पटरी पर लेट जा रहा है। कुछ लोग ट्रेन के ऊपर चढ़कर वीडियो बनाने से बाज नहीं आ रहे। पुलिस ने खतरनाक स्टंट करने वाले और जान जोखिम में डालने वाले रील्स बनाने वालों पर कार्रवाई भी की है लेकिन अब एक लड़के के डांस का रील खूब तेजी से वायरल हो रहा है।
‘टिप-टिप बरसा पानी’ गाने पर लड़के ने किया डांस
वीडियो में एक लड़का, साड़ी पहनकर ‘टिप-टिप बरसा पानी’ गाने पर डांस कर रहा है। इस लड़के के हाव-भाव और डांस स्टेप देखकर लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि ये वाकई लड़का है। डांस कर रहे लड़के ने भगवा रंग की साड़ी पहनी हुई है। छत पर खड़े होकर डांस करने वाले इस लड़के का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो पर लोगों की टिप्पणियां
कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने लिखा, ‘यह देख कर मुझे वंदे भारत याद आ गई।’ जगदीश सोलंकी नाम के यूजर ने लिखा, ‘मोदीजी बेटी बाद में बचाना, पहले बेटो को बचाइए! वायरल होने के चक्कर में बेटे बेटियां बनते जा रहे हैं।’ अशोक शेखावत ने लिखा, ‘अब यह क्या है? क्या अब धर्म के ठेकेदारों को कोई आपत्ति नहीं है। क्या भक्तों को यह सब अच्छा लग रहा है?’
एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘पल पल में अपनी भावनाएं बॉलीवुड की फिल्मों से आहत करवाने वाली मंत्री महोदय की क्या इस वीडियो से भी भावनाएं आहत हुईं?’ एक अन्य ने लिखा, ‘नौकरी की जगह फ्री में डेटा मिलेगा तो असर होगा ही। अब लोगों के पैसे कमाने का तरीका बदल गया है।’ एक अन्य ने लिखा, ‘इसमें गलत क्या है, वो डांस तो अच्छा कर रहा है। डांस करने में कोई बुराई नहीं है।
बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर कई प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने लड़के की तारीफ की है तो तमाम लोगों ने इसको फ्री में मिलने वाले डाटा को जिम्मेदार ठहराया है। इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने यह भी कहा है कि अब लोगों ने जिन्दगी में कमाई के तरीके को बदल लिए हैं। सोशल मीडिया से उनकी अच्छी इनकम हो रही है।