लड़कों के पास इमोशन नहीं होता है… ऐसा कुछ लोग दावा करते हैं। एक शख्स का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिय पर खूब वायरल हो रहा है।, जो वीडियो में अपनी बाइक का जन्मदिन मना रहा है और उसी से केक कटवाते हुए नजर आ रहा है। शख्स के इस अनोखे अंदाज को लोगों ने काफी पसंद किया है। वीडियो में दिख रहा है कि शख्स ने बड़ी ही धूम-धाम से अपने बाइक का जन्मदिन मनाया है। उसने बाइक को फूल की माला पहनाई, बाइक को धुलवाकर पॉलिस कराया है। मिठाई लाया और घरवालों और पड़ोसियों के साथ बाइक का जन्मदिन खुशी से मना रहा है। हालांकि जनसत्ता इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

एक्स पर एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक शख्स अपनी बाइक के हैंडलबार को पकड़कर उसे आगे-पीछे करता है, जिससे सामने के टायर पर लगे चाकू से केक कट जाता है। वीडियो के बैकग्राउंड में जन्मदिन का गाना बजते हुए सुना जा सकता है।

बाइक से कटवाया केक

इस छोटी क्लिप को दो लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो की शुरुआत में एक शख्स अपनी बाइक को ऐसे घुमा रहा है मानो जैसे गाड़ी ही केक काट रहा हो। जबकि एक अन्य लड़का केक को पकड़ कर खड़ा है। उनके आस-पास के लोग इसे देखकर मुस्कुराने लगते हैं। ऐसे दोस्तों की भी जरूरत होती है, जो आपकी खुशी के लिए इस तरह की हरकत करने से नहीं शर्माते हैं।

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी खुश हो रहे हैं। यूजर्स ने इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने बाइक के प्रति इस शख्स के लगाव और प्यार की सराहना कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, ” कितने नया और क्रिएटिव आईडिया है। जबकि दूसरे ने चुटकी लेते हुए कहा, “वह पहले साइलेंसर से मोमबत्तियां भी बुझा सकते थे।” एक अन्य यूजर ने लिखा “कोई अपनी बाइक का जन्मदिन कैसे भूल सकता है?” जो भी हो बाइक का जन्मदिन मनाते हुए इस शख्स के वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।

लोगों को इस बात का यकीन हो गया कि लड़के अपनी बाइक या कार से कितना प्यार करते हैं और यह प्यार किस हद तक जा सकता है। इतना ज्यादा कि आप बाइक से केक भी कटवा सकते हैं। खैर, इस वायरल वीडियो पर आपकी क्या राय है।