भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फायरब्रांड प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने एक बार फिर विवाद खड़ा है। उन्होंने पूर्व पीएम राजीव गांधी को ‘फादर ऑफ मॉब लिंचिंग’ बताने वाले बड़े-बड़े बैनर मुख्य चौराहों पर लगवाए हैं। इसका एक वीडियो खुद भाजपा प्रवक्ता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, ‘हां, राजीव गांधी हैं, फादर ऑफ मॉब लिंचिंग।’ माना जा रहा है कि बग्गा के ये बैनर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के उस बयान का जवाब है जिसमें उन्होंने साल 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों में कांग्रेस का हाथ होने से इनकार किया था। यह बात उन्होंने लंदन में अपने एक कार्यक्रम के दौरान कही। हालांकि बाद में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राहुल गांधी के बयान का बचाव किया था। उन्होंने कहा, ‘पूरी कांग्रेस 1984 के दंगों के जिम्मेदार नहीं हैं, कांग्रेस के सिर्फ पांच लोग दंगों के जिम्मेदार थे। इसमें सज्जन कुमार, धरमदास शास्त्री, अर्जुन दास और दो अन्य लोग शामिल थे।’ यहां बता दें कि इससे पहले भी बग्गा ने पूर्व पीएम राजीव गांधी के खिलाफ ऐसा ही विवादित ट्वीट किया था। अपने ट्वीट में उन्होंने राजीव गांधी को फादर ऑफ मॉब लिंचिंग बताया था। तब ट्वीट में उन्होंन आगे लिखा, ‘भारत में मॉब लिंचिंग के पिता को श्रद्धांजलि।’ ये ट्वीट 20 अगस्त को किया गया। इसी दिन राजीव गांधी की जयंती थी।
Yes Rajiv Gandhi is Father of Mob Lynching pic.twitter.com/8OAw7vOn2X
— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga) August 27, 2018
#TuesdayThoughts
Rajiv Gandhi is Mob Lyncher pic.twitter.com/BhkUdtGixf— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga) August 28, 2018
पूर्व पीएम पर हमला करने के दौरान भाजपा प्रवक्ता यहीं नहीं रुके, उन्होंने ट्वीट के जरिए एक ऑनलाइन सर्वे भी कराया। इसमें लोगों से पूछा गया कि किसने सबसे ज्यादा मासूम भारतीयों को मारा? इसके ऑप्शन थे अजमल कसाब (2008 में मुंबई आतंकी हमले में जिंदा पकड़ा गया आतंकी, जिसे बाद में मौत की सजा दी गई।), अफजल गुरु (संसद पर आतंकी हमले का गुनाहगार, बाद में फांसी की सजा मिली।) और राजीव गांधी (31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक देश के अलग हिस्सों में सिख विरोधी दंगे हुए तब राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री थे।) इस सर्वे में करीब 89 फीसदी लोगों ने राजीव गांधी को निर्दोष मासूमों का गुनाहगार माना है। यहां बता दें कि जनसत्ता ऑनलाइन किसी भी तरह इस ट्वीट या इसके सर्वे का समर्थन या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
#MakeYourDP pic.twitter.com/c2diONwWnf
— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga) August 22, 2018

