बिरयानी, बियर, गुटखा और सिगरेट… प्रेमिका से बीवी बनी लड़की को इन सभी चीजों की ऐसी लत लगी कि वह हिंसक होने लगी। अगर उसका शौहर उसे बिरयानी, बियर, सिगरेट और गुटखा लाकर नहीं देता था वह उसे घर की चारदीवारी के भीतर प्रताड़ित करती थी। इतना ही नहीं वह पति को दहेज, हिंसा और प्रताड़ना के केस में फंसाने की धमकी भी देती थी। पीड़ित शौहर को लगा कि कुछ दिनों में वह सुधर जाएगी मगर बढ़ते वक्त के साथ उसकी प्रताड़ना ही हदें पार होती गईं।

सीसीटीवी कैमरे ने खोला राज

शौहर को पता था कि कोई उसकी बातों पर भरोसा नहीं करेगा इसलिए उसने चुपके से घर में सीसीटीवी कैमरा लगा दिया। सीसीटीवी कैमरे में बेरहम बीवी का कारनामा कैद हो गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। अब जाकर आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह घटना यूपी के बिजनौर की है।

फिलहाल आरोपी महिला के खिलाफ पुसिल ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। चलिए इस प्रताड़ना के पीछे की कहानी के बारे में आपको बताते हैं। जिसके बारे में जानकर आपका भी सिर घूम जाएगा।

प्रेमिका से वीबी बनने के लिए मेहर ने रची थी साजिश

शौहर को प्रताड़ित करने वाली महिला का नाम मेहर जहां है मगर हरकतें अपने नाम के ठीक उल्टा हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मेहर बीवी बनने से पहले मनन जैदी की प्रेमिका थी। उसने थाने में जैदी के खिलाफ शादी का वादा कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पंचायत हुई और दोनों का निकाह करा दिया गया। निकाह के बाद मेहर की जिद पर जैदी ने किराये पर कमरा लिया अपने घरवालों से अलग रहने लगा।

अब निकाह के बाद हर अवसत लड़के की तरह जैदी को भी लगा कि अब उसकी जिंदगी सेट हो जाएगी। वह खुशी-खुशी अपने बेगम के साथ रहेगा। हालांकि शादी से पहले जैदी को पता नहीं था कि मेहर को बियर और बिरयानी की लत है। धीरे-धीरे लत हिंसा में बदलने लगी। बिरयानी और बियर ना मिलने पर शुरुआत गाली-गलौज से हुई। इसके बाद बात हाथापाई तक आ पहुंची।

हर दिन के साथ बढ़ती गई मेहर की क्रूरता

जैदी ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि मेहर की डिमांड दिन प्रतिदिन बढ़ती गई। उसकी मांग पूरा नहीं होने पर वह हिंसक होती गई। वह उसपर हमला करने लगी। उसे दूध में मिलाकर नशे की गोलियां देने लगी। नशे में आने के बाद वह उसके हाथ-पैर बांध देती और उसके सीने पर बैठकर चाकू से कट लगा देती। उसने प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश की। इतना ही नहीं वह जलती सिगरेट से उसे नाजुक अंगों को दागती। इस बार भी यही हुआ। डिमांड पूरी ना होने पर मेहर हिंसक हो गई और पति के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। अब पति सीसीटीवी फुजेट के आधार पर शिकायत दर्ज कराईं। पुलिस को घर के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज मुहैया कराया। जिसके बाद सियोहारा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

वीडियो देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

वीडियो में मेहर को शौहर को जलती हुई सिगरेट से दागते हुए देखा जा सकता है। वह उसके शरीर पर हमला कर रही है। हाथ-पैर बांधती हुई दिख रही है और उसका गला घोंटने की कोशिश कर रही है। जैदी ने पहले भी बीवी के खिलाफ हाथ-पैर बांधकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। हालांकि उस वक्त उसके पास सबूत नहीं था। फिलहाल महिला के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि वीडियो हिंसक है, इसलिए हम पोस्ट नहीं कर सकते हैं।

सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो को देख लोग हैरान है। लोगों का कहना है कि इस घटना पर यकीन करना मुश्किल है। लोग जैदी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। ऐसी बीवी के बारे में आपकी क्या राय है।