समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने से सुप्रीम कोर्ट ने इंकार कर दिया। हालांकि इसके बावजूद कई ऐसे लोग हैं जो समलैंगिक विवाह करना चाहते हैं। अब बिहार में दो लड़कियों पुलिस स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाईं है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों लड़कियां पुलिस से गुहार लगा रही हैं कि उन्हें उनके माता-पिता से बचाया जाए।
बिहार की राजधानी पटना में दो मौसेरी बहनें निकाह करने पर अड़ गई हैं। उनका कहना है कि हम दोनों एक साथ रहना चाहते हैं। लड़कियों ने बताया कि वह सीवान जिले के अहमद थाना क्षेत्र के की रहने वाली हैं, एक का नाम रोशनी खातून (21) और दूसरी का नाम तराना खातून (18) है। दोनों पटना में पति-पत्नी की तरह रह रही थीं।
दोनों सीवान से भागकर पटना में रह रही थीं, जब परिजनों को दोनों के बारे में पता चला तो उन्होंने इस संबंध का विरोध किया लेकिन दोनों निकाह करने पर अड़ी हुई थीं। दोनों का कहना है कि हम एक ही धर्म के हैं , रिश्तेदार हैं, अब इससे किसी को क्या दिक्कत है? हमने निकाह कर लिया है और अब एक साथ ही रहेंगे।
दोनों ने मिलकर एसएसपी को लिखित शिकायत दी और परिजनों से सुरक्षा की गुहार लगाई। एसएसपी ने मामले को महिला थाने में भेज दिया। महिला पुलिस दोनों को थाने लेकर आ गई, जहां खूब बवाल हुआ। पुलिस ने भी खूब समझाने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
दोनों एक दूसरे से लिपटकर रोते हुए अपने ही परिजनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। जब परिजन उन्हें अपने साथ ले जाने लगे तो दोनों ने खूब हंगामा किया। अंत में परिजन वापस अपने घर लौट गए। पुलिस ने भी दोनों लड़कियों को जाने दिया। अब यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।