सीरियल किलर की कई घटनाएं आपके सामने आईं होंगी मगर महिलाओं को छेड़ने वाले इस साइको की कहानी जान आप भी दंग रह जाएंगे। मामला भोपाल का है, यहां पुलिस ने एक ऐसे साइको को गिरफ्तार किया है जो लगातार सुंदर महिलाओं को छेड़ता था। सुंदर लड़कियां उसकी कमजोरी थीं, उन्हें देखते ही वह उनके पीछा करने लगता था। पुलिस ने जब इस शख्स को पकड़ा तो पूरा मामला जानकर उन्हें भी उसके किए पर यकीन नहीं हुआ। चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है?
दरअसल, पुलिस ने भोपाल के चूना भट्टी इलाके में लड़कियों से छेड़खानी करने वाले एक साइको को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से महिलाओं के कई सारे अंडरगारमेंट्स बरामद हुए हैं। पुलिस से बचने के लिए वह अपने स्कूटी के नंबर प्लेट पर टेप चिपका लेता था। पुलिस ने गश्त के समय उसे पकड़ लिया, अब इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
डिक्की में महिलाओं के अंडरगारमेंट्स
पुलिस ने जब शख्स के स्कूटी की डिक्की चेक की तो देखा कि उसमें महिलाओं के अंडरगारमेंट्स रखे हुए थे, यह देखने के बाद टीम दंग रह गई। यह अपराधी बाकियों से काफी अलग था। इसे महिलाओं के अंडरवियर का शौक था। वह अपनी गाड़ी में लड़कियों के अंडरवियर रखकर घूमता था। यह साइको कहीं भी सुंदर महिला को देखते ही छेड़खानी करने लगता था। चाहें महिला अपने घर में हो या बाहर।
पुलिस को सूचना मिली थी यह बदमाश भोपाल के चूनाभट्टी के यशोदा विहार कॉलोनी में कई लड़कियों को परेशान करता था। पुलिस का कहना है कि यह शातिर अपराधी हो सकता है। पुलिस का कहना है कि इसकी हरकतें सामान्य नहीं है, यह साइको होने के लक्षण हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी के माता-पिता को इस बात की भनक नहीं थी। आरोपी अपने चेहरे पर मास्क और चश्मा लगाकर निकलता था। उसने एक्टिवा की नंबर प्लेट पर कागज लगाकर टेप चिपका लिया था।
साइको शख्स का नाम इजहार खान है, वह गौतम नगर का रहने वाला है। उसके माता-पिता दोनों टीचर हैं। बेटे की हरकत के बारे में सुनकर माता-पिता शर्मिंदा हो गए। पुलिस का कहना है कि जब उन्होंने आरोपी शख्स की स्कूटी चेक की तो काफी सारे अंडरगारमेंट्स मिले। पुलिस की पूछताछ में आऱोपी ने लड़कियों से छेड़खानी की बात कबूल की है। दो लड़कियों ने पुलिस से छेड़खानी की शिकायत की थी। पुलिस ने खुलासा क्या है कि वह लड़कियों को धमकी भी देता है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।