पंजाब में भगवंत मान सरकार को एक साल पूरे हो गये हैं। पंजाब में आप की सरकार को एक साल पूरे होने पर भगवंत मान ने जहां दिल्ली जैसे पंजाब को चमकाने की बात कही है तो वहीं सीएम केजरीवाल ने भगवंत मान सरकार की जमकर तारीफ की है। हालांकि सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह के सवाल भी उठाये हैं।

क्या बोले केजरीवाल?

पंजाब में आप की सरकार को एक साल पूरे होने पर आप संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि एक साल पहले आज ही के दिन पंजाब के लोगों की नई उम्मीदों ने शपथ ली थी। AAP पर पंजाब की उम्मीद अब भरोसा बन चुकी है। इस एक साल में जनता से किए कई सारे वादे पूरे किए, कुछ आने वाले सालों में करेंगे। इन 5 साल में पंजाब की जनता से किया एक-एक वादा पूरा करेंगे। रंगला पंजाब बनाएँगे।

पंजाब सीएम ने कही ये बात

वहीं भगवंत मान ने कहा है कि पहली बार इतिहास में पंजाब के लोगों ने हमें इतनी बड़ी प्रचंड जीत दी। लोगों को उम्मीद है कि जैसे आप पार्टी ने दिल्ली को चमका दिया, वैसा ही काम पंजाब में होगा। हम तेजी से काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग सीएम केजरीवाल और भगवंत मान के बयान पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

@GopalGadhavi92 यूजर ने लिखा कि बीते एक साल में पंजाब में सिंधु मुसेवाला की हत्या हुई और आये दिन कुछ ना कुछ पंजाब में घटनायें सामने आ रही है, कभी पिलोस पर हमला तो कभी गैंगवॉर और कितना पंजाब को परेशान करोगे। एक यूजर ने लिखा कि पंजाब की कानून व्यवस्था का हाल तो देश की जनता देख ही रही है। तभी तो पंजाब से सटे हिमाचल प्रदेश में आप का सुपड़ा साफ, सभी सीटों पर जमानत जब्त हुई।

@TajinderSTS यूजर ने लिखा कि अगर आपियों पर पंजाब की उम्मीद बन चुकी है तो आज चुनाव करवाकर देख लो , 92 में से 29 भी नही आऐंगे। रमेश नाम के यूजर ने लिखा कि दिल्ली के सारे वादे पूरे हो गये आप पंजाब की बारी है इंतेज़ार करने की! @neerajjainbjp यूजर ने लिखा कि जिस हिसाब से ये सरकार कर्जा हर पंजाबी के सिर चढ़ा रही है, इससे पंजाब रंगला नही आपके 5 साल में कंगला जरूर बन जाएगा।