बेंगलुरु में रहने वाले लोग बताते हैं कि वहां अक्सर भारी जाम लग जाता है, इसके अवाला वहां कैब का किराया भी अधिक लगता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर बेंगलुरु जाम का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोग गाड़ी से उतरकर पैदल की घर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि वे दो घंटे से अधिक तक फ्लाईओवर पर जाम में फंसे रहे। दो किलोमीटर की दूरी तय करने में लगभग ढाई से तीन घंटे का समय लग रहा था, गाड़ियां भी सड़क पर रेंग रही थीं। इस समय अगर कोई मेडिकल इमरजेंसी हो जाती तो वहां से अस्पताल जाना भी मुश्किल था। लोग जाम का वीडियो बना रहे थे, कई ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
दरअसल, बेंगलुरु में मूसलाधार बारिश के कारण लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ा। वायरल वीडियो के अनुसार, बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने फ्लाईओवर के एक हिस्से को बंद कर दिया। इस कारण सड़क पर जाम लग गया और लोगों को अपनी कार से उतरकर पैदल ही घर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। कई लोगों इस वीडियो को देखने के बाद सरकार पर अपना गुस्सा निकाला है।
सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक सिटी फ्लाईओवर की शहर की तरफ जाने वाला रास्ता है, जो रूपेना अग्रहारा में जलभराव के कारण बंद कर दिया गया। वायरल वीडियो में कई गाड़ियां फंसी हुईं दिख रही हैं। कई लोगों ने इस भयानक जाम का वीडियो भी बनाया है।
एक दूसरी पोस्ट में मडीवाला से इलेक्ट्रॉनिक सिटी फ्लाईओवर पर भारी जाम को देखा जा सकता है। शख्स ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “अगर कोई मेडिकल इमरजेंसी हो तो बचने की कोई संभावना नहीं है। मडीवाला की ओर इलेक्ट्रॉनिक सिटी फ्लाईओवर लगभग पूरी तरह से जाम हो गया है, गाड़ियां 2.30 घंटे में 2 किमी भी नहीं चल पा रहीं हैं।”
यूजर्स अधिकारियों की आलोचना कर रहे थे। फ्यूचर में इस शहर का बुरा हाल होगा, लोग भ्रष्टाचारियों को वोट देते हैं जो फंड पर अपना हाथ साफ कर जाते हैं। लोगों को अब समझ आ जाएगा कि हमारे शहर को सड़क पर चलने और साइकिल चलाने लायक बनाना होगा।