Bengaluru Engineer Beggar Viral Video: कई बार जब हम सड़क गुजर रहे होते हैं तो हम भिखारियों को देखते हैं। वो हमारे पास मदद मांगने को आ जाते हैं। अक्सर हम उनकी मदद कर भी देते हैं। कभी कभार नहीं भी करते हैं। हालांकि, दोनों ही परिस्थिति में हम कभी ये जानने की कोशिश नहीं करते हैं कि आखिर किस परिस्थिति में वो इस स्थिति में पहुंच गए हैं। क्या कारण रहा कि वो दर दर भटकने लगे।

बेंगलुरु का बताया जा रहा वायरल वीडियो

इनदिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो बेंगलुरु का बताया जा रहा है, जिसमें एक शख्स भीखारियों की तरह सड़क पर भटकता दिखा रहा है। हालांकि, इस पूरे मामले में खासियत ये है कि शख्स अंग्रेजी में बात करता दिख रहा था।

ऐसा दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा शख्स पेशे से इंजीनियर रह चुका है और वो बेंगलुरु के ग्लोबल विलेज स्थित एमएनसी माइंड ट्री में कार्यरत था। लेकिन अपने माता-पिता और लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड को खोने के बाद वो अवसाद में चला गया और धीरे-धीरे उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ते चली गई।

मेंटल ट्रॉमा की वजह से वो इस स्थिति में पहुंच गया और भिखारी की तरह सड़क पर घूमने लगा। वीडियो में शख्स ये बताते हुए दिख रहा है कि उसने फ्रैंकफर्ट जर्मनी से एमएस किया है।

आइंस्टीन की ‘थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी’ समझा रहा शख्स

वीडियो में शख्स अलग अंदाज में लोगों से मदद मांगते दिख रहा है। वो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए अपने ज्ञान का इस्तेमाल कर रहा था। वो आइंस्टीन की ‘थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी’ के बारे में जानकारी दे रहा था। उसका मकसद ऐसा करके पैसे लेना भी नहीं था।

मदद के लिए आगे आ रहे लोग

अब शख्स के वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को भावुक कर दिया है। कई लोग उसकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। कई लोगों ने तो वीडियो में बेंगलुरु के प्रशासनिक अधिकारियों को टैग करके संज्ञान लेने को भी कहा है।

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करके लिखा, “ये वाकई दुखद है। इसे मदद की जरूरत है। इसे अपने सदमे से उभरने लिए हेल्प चाहिए।” दूसरे यूजर ने लिखा, “प्रियजनों की हानि एक स्थापित इंसान को खत्म कर सकती है, भगवान उसकी मदद करें” वहीं, एक अन्य ने लिखा, “उन्हें इस स्थिति में देखकर बेहद दुख हुआ। काश हर कोई उसे किसी भी तरह फिर से जीवन का रास्ता खोजने में मदद कर सके।”

गौरतलब है कि बीते दिनों एक और बड़ा ही इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में हथिनी में अपने मरे हुए बच्चे को घसीटते हुए देखा गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…