टीवी शो या लाइव रिपोर्टिंग के समय आपके सामने कभी-कभी ऐसी घटनाए आ जाती है, जिनकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। यहां तक की रिपोर्टर या एंकर को खुद भी इसका अंदाजा नहीं होता। बीबीसी के एक पत्रकार के साथ भी लाइव शो के दौरान कुछ ऐसा हुआ। उसके साथ हुई यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। पत्रकार को खुद इस बात की जानकारी नहीं होगी अपने काम के दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हो गया है जो सुर्खियों में आ जाएगा। दरअसल बीबीसी के प्रेजेंटर बेन ब्राउन लाइव कवरेज के दौरान गलती से महिला के ऊपर हाथ रख दिया। जिसके जवाब में महिला उन्हें थप्पड़ मार देती है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के हैरानी का कारण बना।
बेन टीवी के लाइव कवरेज के दौरान लेबर मेनिफेस्टो को लेकर चर्चा कर रहे थे। वह अपनी चर्चा में व्यस्त थे। इस दौरान एक महिला वहां से गुजरी। महिला के आने से प्रसारण में दिक्कत आ रही थी। जिस वजह से उन्होंने महिला को हाथ से किनारे कर दिया, लेकिन शायद ब्रेन ने इस बात का ध्यान नहीं दिया की उनका हाथ कहां पर पड़ गया। ब्रेन ने उन्हें हाथ से धक्का देकर हटा दिया। हालांकि इसके जवाब में महिला ने आगे बढ़ते हुए उन्हें थप्पड़ मार दिया। हालांकि देखा जा सकता है कि इस गलत जगह हाथ लगने के बावजूद भी महिला परेशान नहीं नजर आई। वह ब्राउन को धीरे से मारते हुए मुस्कुराते हुए निकल गए। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

