Baby Elephant Reunited With Mother Video Viral: हाथी का बच्चा अपनी मां से बिछड़ गया था। वह घबराया हुआ इधर-उधर भटक रहा था। उसने कुछ लोगों को देखा और मानो जैसे मदद के लिए उनके पास पहुंचा। वह घबराया हुआ था, इसके बाद वन अधिकारियों ने बच्चे को उसकी मां से मिलाने के लिए जो किया वह बेहद इमोशनल करने वाला है। यह वीडियो सच में दिल को छू लेने वाला है, जितना क्यूट हाथी का बच्चा है उतना ही प्यारा यह वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चलिए इस वीडियो के बारे में हम आपको पूरी जानकारी देते हैं।

नीले रंग के चमकदार ‘नागराज’ को सामान्य सांप समझ किसान ने मार दिया डंडा, गुस्साए कोबरा ने दिखाया असली रौद्र रूप…, Viral Video देख छूट जाएंगे पसीने

दिल को छू लेने वाली घटना में असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में वन अधिकारियों की मदद से एक हाथी के बच्चे को उसकी मां से फिर से मिलाया गया। रिटायर भारतीय वन सेवा अधिकारी सुसंता नंदा ने इस वीडियो को शेयर किया है, इस वीडियो में बेहद भावुक करने वाला पल है, जब बेबी एलीफेंट को मदद मांगते हुए वन विभाग के वाहन की तरफ दौड़ता है। वायरल वीडियो में बेबी हाथी डरा और घबराया हुआ है। वह अपनी अपनी मां हर तरह को खोज रहा है, वह अपनी मां मिलने के लिए बेताब है। वन टीम ने छोटे हाथी को उस एरिया की तरफ सावधानीपूर्वक से ले गए, जहां उसकी मां को आखिरी बार देखा गया था।

हाथी अपने बच्चे को आसानी से पहचान ले इसलिए अधिकारियों ने शिशु के सूंड और पैरों पर मां के गोबर को हल्के से रगड़ दिया। ताकि इस गंध से मां अपने बच्चे को पहचान ले। थोड़ी देर बाद हाथी का बच्चा अपनी मां के साथ था। वह मां के साथ जाने से पहले एक हल्की चिंघाड़ निकालता है, जैसे कि मानो वह अधिकारियों को धन्यवाद कह रहा हो। जब वह जंगल में जाने लगता है, तो एक अधिकारी उसे “हां, जा। जा, जा, जा (आगे बढ़ो)” कहकर प्रोत्साहित करता है। वीडियो शिशु हाथी के अपनी मां के साथ चलते हुए समाप्त होता है। वन अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई और बचाव अभियान के बाद शनिवार को काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और बाघ अभयारण्य में शिशु हाथी को सफलतापूर्वक उसकी मां से मिलाया गया। यह वीडियो वाकई भावुक करने वाला है, यूजर्स ने अधिकारियों को धन्यवाद कहा है।

लोग हुए भावुक-

वीडियो शेयर करते हुए नंदा ने लिखा है, “छोटू काजीरंगा में अपनी मां से बिछड़ गया था। बाद में वह अपनी मां से मिल गया। वन अधिकारियों ने बछड़े को इंसानी गंध से बचाने के लिए मां का गोबर लगाया। अंत में पुनर्मिलन की शुभकामनाएं।” वीडियो ने सोशल मीडिया पर हज़ारों दिलों को छूते हुए तुरंत ध्यान आकर्षित किया। एक यूजर ने लिखा, “क्या प्यारा वीडियो है। काजीरंगा शब्दों से परे खूबसूरत है। इसे ऐसे ही बनाए रखना चाहिए, आस-पास कम मानव बस्ती और कम व्यावसायीकरण होना चाहिए।”

पाकिस्तान के लौहार में शख्स ने छिपाकर पाला था शेर, एक दिन अचानक सड़क पर निकला और लोगों को बनाने लगा शिकार, Viral Video देख बढ़ जाएंगी धड़कनें

“ओले बाबा, वह बहुत प्यारा है। मैं बहुत भाग्यशाली था कि मैं काजीरंगा के पास बड़ा हुआ। तीसरे यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “ओह, यह बहुत सुंदर कहानी है। खैर, इस वीडियो पर आपकी क्या राय है, धन्यवाद।”