कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले राजस्थान में सियासी ड्रामा शुरू हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने जा रहे हैं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपना पद छोड़ना होगा। जिसके बाद कांग्रेस नेता सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर चर्चा थी लेकिन पार्टी के विधायकों ने सचिन पायलट को स्वीकार करने से मना कर दिया है। इस विषय पर कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता लाइव शो के दौरान एक – दूसरे से भिड़ गए। बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने वीडियो शेयर कर कांग्रेस पर चुटकी ली।

आपस में भिड़ गए कांग्रेस कार्यकर्ता

एक तरफ अशोक गहलोत के समर्थकों का खेमा बन गया है तो वहीं दूसरी तरफ सचिन पायलट के समर्थक उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के लिए कह रहे हैं। ऐसे में आज तक न्यूज़ चैनल की रिपोर्टर इस विषय पर कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बात कर रही थी। इस दौरान एक कार्यकर्ता ने अशोक गहलोत का समर्थन किया तो वही दूसरे कार्यकर्ता ने कहा कि सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनना चाहिए। दोनों कार्यकर्ता अपने नेताओं को लेकर एक दूसरे से भिड़ गए।

बीजेपी नेता ने कसा तंज

बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर कर कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने लिखा कि, ‘टुकड़े-टुकड़े, गहलोत vs पायलट ऑन स्ट्रीट्स। आंतरिक लोकतंत्र।’ उनके द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह के रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों ने इस वीडियो पर जमकर चुटकी ली है।

लोगों के रिएक्शन

राजू नाम के ट्विटर यूजर द्वारा लिखा गया कि एक तरफ राहुल गांधी कांग्रेस को जोड़ने में लगे हुए हैं और यहां पर इनके अपने लोग ही आपस में मारपीट किए हुए हैं। अनुपम नाम के एक यूज़र ने कमेंट किया, ‘दिन-रात टीवी पर चिल्लाने वाली प्रवक्ताओं को इस पर जवाब देना चाहिए। उनकी असली कहानी यही है, इनके लोग ही एक साथ नहीं है तो जनता इनका साथ क्या देगी।’ दीपक नाम के एक यूजर ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए लिखा – पहले राजस्थान का सीएम जोड़ लो फिर भारत जोड़ो यात्रा करना राहुल जी।

विजय नाम के एक यूजर ने कमेंट किया कि आपस में लड़ने वाले, कैसे किसी से लड़ पाएंगे। टूटे हुए हैं और टूट जाएंगे। नरेंद्र गुप्ता नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘वो बेचारे भारत जोड़ने में लगे हुए हैं और इधर इनके लोग ही सब गड़बड़ कर दे रहे हैं। अरे राहुल गांधी कुछ तो बोलो ना।’ विशाल कनौजिया नाम के एक यूजर ने हंसने वाली इमोजी के साथ सवाल किया कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव से पहले कहीं राजस्थान का चुनाव ना हो जाए।