असम सरकार ने रांची के 34 और स्कूलों को बंद करने के लिए नोटिस जारी किया है, इन विद्यालयों में कोई भी छात्र 2022 हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट परीक्षा में पास नहीं हो पाया था। इसको लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से ट्विटर पर उलझ गए। जिस पर दोनों के बीच नोकझोंक हुई।

केजरीवाल ने असम सीएम पर कसा तंज

इस खबर को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर निशाना साधते हुए लिखा कि स्कूल बंद करना समाधान नहीं है। हमें तो अभी पूरे देश में ढेरों नए स्कूल खोलने की जरूरत है, स्कूल बंद करने के बजाय स्कूल को सुधार कर पढ़ाई ठीक कीजिए। केजरीवाल के इस तंज पर हिमंत बिस्वा सरमा ने जवाब दिया।

असम सीएम ने यूं किया पलटवार

हिमंत बिस्वा सरमा ने अरविंद केजरीवाल के ट्वीट पर लिखा, ‘ प्रिय अरविंद केजरीवाल जी, हमेशा की तरह आप ने बिना कोई होमवर्क के किए किसी बात पर टिप्पणी कर दी। शिक्षा मंत्री के रूप में मेरे दिनों में अब तक असम सरकार ने 8610 नए स्कूल स्थापित/ अधिग्रहण किए हैं। दिल्ली सरकार ने पिछले 7 वर्षों में कितने नए स्कूल शुरू किए हैं?’

अरविंद केजरीवाल ने दिया यह जवाब

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा किए गए सवाल पर कहा कि अरे, लगता है आप बुरा मान गए। मेरा मकसद आपकी कमियां निकालने का नहीं था, हम सब एक देश हैं। हमें एक दूसरे से सीखना है, तभी तो भारत नंबर वन बनेगा। मैं आता हूं ना असम, बताइए कब आऊं? आप शिक्षा के क्षेत्र में अपने अच्छे काम दिखाना। आप दिल्ली आइए, मैं आपको दिल्ली के काम दिखाता हूं।’

सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन

राजेंद्र त्रिपाठी नाम के एक ट्विटर यूजर ने सवाल किया – अरविंद केजरीवाल जी, आप केवल इस सवाल का जवाब दीजिए कि पिछले 7 सालों में दिल्ली सरकार ने पिछले स्कूल शुरू किए हैं? विकास झा नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘आप गोल घुमाने का प्रयास मत करिए, आपने वादा किया था कि दिल्ली में 500 स्कूल खोलेंगे। इस पर तो जवाब दे ही नहीं रहे हैं।’ रागिनी सिंह नाम की एक यूजर लिखती हैं कि केजरीवाल जी ने तो असम के मुख्यमंत्री को गजब ही फंसा दिया, बेचारे वहां आने पर क्या दिखाएंगे?