उप-चुनावों में मिल रही हार ने जहां भाजपा की चिंता बढ़ा दी है, वहीं विरोधी इस मुद्दे पर भाजपा की टांग खींचते नजर आए। 28 मई को 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों हुए उप-चुनावों के नतीजे आ चुके हैं, जिसके तहत भाजपा को इसमें सिर्फ 2 सीटें मिली हैं, वहीं एक सीट नागालैंड में उसकी सहयोगी पार्टी एनडीडीपी को मिली है। गुरुवार को आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा। अपने इस ट्वीट में केजरीवाल ने एक कार्टून शेयर किया, जिसमें भाजपा को उप-चुनावों में मिली हार पर चुटकी ली गई थी। लेकिन यह कार्टून शेयर कर खुद अरविंद केजरीवाल खुद लोगों के निशाने पर आ गए हैं।
दरअसल केजरीवाल के इस ट्वीट के लिए लोगों ने उन्हें ही ट्रोल करना शुरु कर दिया है। उल्लेखनीय है कि उप-चुनावों के दौरान पंजाब की एक सीट शाहकोट में भी उप-चुनाव हुए हैं, जिसमें कांग्रेस ने जीत दर्ज की है, वहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई है। इसे लेकर ट्रोल्स ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। एक यूजर ने केजरीवाल की आलोचना करते हुए कहा कि जिस सीट पर आम आदमी पार्टी को पिछली बार 40000 वोट मिले थे, वहीं आम आदमी पार्टी इन उप-चुनावों में सिर्फ 920 वोट पाकर अपनी जमानत जब्त करा चुकी है। एक अन्य यूजर ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली तो संभाल नहीं पा रहे और पूरा देश बदलने की बात करते हैं।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 1, 2018
And this is hilarious pic.twitter.com/PWWYvnI9uK
— Err… (@Gujju_Er) June 1, 2018
Aur punjab me jaha pichli baar 40,000 vote mile aam aadmi party ko vaja AAP is bypoll me 920 pe aa gayi. Jamanat jabt karvane me expert ho.
Our jamant is our jamanat
None of your jamanat— Err… (@Gujju_Er) June 1, 2018
@ArvindKejriwal D ghngroo Seth. Begani shaadi mein Abdullah deewana pata nahi Modi ka naam sunte hi
Sonia Ma ke peeche choop jata hai.— Mita Mehta (@mita_anilkumar) June 1, 2018
Sirr AAP party kitni seats jeeti Karnataka aur Goa mein ?
I guess the number is equal to what u r— The Notorious B●E●E (@chatpataka100) June 1, 2018
बता दें कि पंजाब के शाहकोट विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रत्याशी हरदेव सिंह लाडी ने जीत दर्ज की है। अकाली दल के प्रत्याशी नेब सिंह कोहर यहां दूसरे स्थान पर रहे हैं। जबकि आप प्रत्याशी रतन सिंह कक्कड़ की जमानत ही जब्त हो गई है। शाहकोट के अलावा नूरपुर (उत्तर प्रदेश), जोकीहाट (बिहार), गोरनिया(झारखंड), सिल्ली (झारखंड), चेंगानूर (केरल), आरआरनगर (कर्नाटक), अमपाती (मेघालय), थराली (उत्तराखंड), महेशताला (पश्चिम बंगाल) विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव हुए थे। इसमें से सिर्फ थराली सीट पर भाजपा को जीत मिली है। वहीं लोकसभा सीटों की बात करें तो कैराना (उत्तर प्रदेश), पालघर और भंडारा गोदिया (महाराष्ट्र), नागालैंड की लोकसभा सीटों पर चुनाव हुए, जिसमें से सिर्फ पालघर में भाजपा को जीत नसीब हुई।
