पंजाब विधानसभा चुनाव में 117 सीटों में से 80 सीटों के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। इन 80 सीटों में आम आदमी पार्टी को 65 सीट पर जीत मिली है जबकि कांग्रेस को ही आ रहा है और बीजेपी ने 2 सीट पर जीत दर्ज की है। इसी बीच दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब में मुख्यमंत्री का चेहरा बने भगवंत मान के साथ एक तस्वीर शेयर की है। जिस पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा कि इस इंकलाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। इस तस्वीर को शेयर कर लोग अपनी बात भी लिख रहे हैं। सुजीत कुमार पटेल लिखते है की सबसे बढ़िया आम आदमी पार्टी का है। 2 ग्रुप की लड़ाई में तीसरा बाजी मार ले गया।
ज्ञानेंद्र लिखते हैं कि विकसित राज्य में पढ़े-लिखे लोग विकास को वोट देते हैं। अब्बू पठान ने लिखा कि दो राज्य में हमारी सरकार बन गई है.. नच दे फट्टे। सागर नाम के एक यूजर ने कमेंट किया – दिल्ली को पेरिस बनाने के बाद अब पंजाब को कनाडा बनाया जाएगा। नदीम सिद्दीकी लिखते हैं कि अब तो सरकार तेरा भाई चलाएगा। विजय कुमार ने लिखा, ‘ असल में तो अब उड़ेगा पंजाब।’
रहमान मलिक ने कमेंट किया – एक कॉमेडियन ने यूक्रेन बर्बाद किया था और दूसरा कॉमेडियन पंजाब को बर्बाद कर देगा। अंकित लिखते हैं कि इस तस्वीर को देखकर कुमार विश्वास के छाती पर सांप लोट गया होगा। खैर अब तो उड़ता और लड़खड़ाता पंजाब बनेगा। हिमांशु ने कमेंट किया कि दो नेता मिलकर पंजाब में सुनामी ला दिए। मिंटू राय ने लिखा – चल भाई मैंने दिल्ली की बर्बादी की है, अब तू पंजाब की कर दे।
पंजाब में चुनाव हार गए हैं कई दिग्गज नेता : बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी बंपर बहुमत की ओर बढ़ रही है। वहीं कांग्रेस की हालत सबसे ज्यादा खराब है। पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और कांग्रेस से अलग होकर अपनी अलग पार्टी बनाने वाले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह चुनाव हार गए हैं।
