दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के साथ मिलकर नोटबंदी के खिलाफ अभ‍ियान छेड़ा है। गुरुवार को दोनों नेताओं ने दिल्‍ली में एक रैली को साथ में संबोधित किया और उसके बाद रिजर्व बैंक आफ इंडिया की तरफ रवाना हो गए। केजरीवाल ने इसे विषय में ट्वीट कर जानकारी दी। उन्‍होंने लिखा, ”कितनी करेंसी की जरूरत है? कितनी छप चुकी है? क्‍या क्षमता है? इसमें कितने दिन लगेंगे। मैं और ममता दी यही जानकारी लेने आरबीआई जा रहे हैं।” केजरीवाल ने सरकार पर हमले जारी रखते हुए फिर ट्वीट किया, ”नोटबंदी 8 लाख करोड का घोटाला। देशभक्ति की आड़ में हो रहा घोटाला। भाजपा के झूठे प्रचार का शिकार ना बने। हर देशभक्त इस घोटाले का विरोध करे।” केजरीवाल के इन ट्वीट्स पर मजेदार रिएक्‍शंंस आए हैं। एक यूजर ने लिखा है, ”कभी अपना काम भी कर लिया करो।”

एक अन्‍य यूजर ने लिखा है कि ”अापने अराजकता की धमकी देकर मुख्‍यमंत्री पद की गरिमा घटाई है।” वहीं नोटबंदी को घोटाला बताने वाले ट्वीट पर देविका ने कमेंट किया है, ”अगर यह एक घोटाला था तो आप जरूरी सबूतों के साथ सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल क्‍यों नहीं लगाते? आप ऐसा नहीं करेंगे क्‍योंकि आप झूठ फैलाते हैं और लोगों को भड़काते हैं।”

इससे पहले, दिल्‍ली की रैली में बोलते हुए केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी सरकार के इस फैसले को ‘जनता के खिलाफ’ बताया था। उन्‍होंने पीएम मोदी पर कारोबारियों को काला धन छिपाने की छूट देने का आरोप लगाते हुए कहा कि ”पीएम मोदी ने विजय माल्या को रात में हवाई जहाज में बैठाकर लंदन भेज दिया। माल्या ने बैंकों के करोड़ो रुपए खा लिए हैं। सरकार ने भी उनके अरबों रुपए का लोन माफ कर दिया है। लेकिन यहां पर लोग लाइनों में खड़े हैं।”

ट्विटर पर खुद घिर गए केजरीवाल:

https://twitter.com/AashaBisht/status/799194998533033984

https://twitter.com/Eaglesiar/status/799202065415172096

https://twitter.com/nice_indian/status/799201675168751616

केंद्र सरकार द्वारा गुरुवार को किसानों और शादी वाले घरों को राहत दिए जाने को भी केजरीवाल ने नाकाफी बताया। उन्‍होंने कहा, ”सरकार कह रही है कि किसी की बेटी की शादी हो तो वे कार्ड दिखाकर 2.5 लाख रुपए ले सकते हैं। आज के समय में ढाई लाख रुपए में कोई शादी होती है क्या। अरुण जेटली ने बेटी की शादी की थी, बताइए क्या उन्होंने शादी 2.5 लाख रुपए में की थी।”