एमसीडी चुनाव (MCD Election 2022) के लिए आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने 11 नवंबर यानी शुक्रवार को दिल्ली की जनता से 10 वादा किया। इसके साथ उन्होंने कहा कि आप उनको वोट मत दीजिएगा, जो दिल्ली को रोकना चाहते हैं। केजरीवाल के वादे पर सोशल मीडिया यूजर्स यमुना और गंदगी को लेकर सवाल करने लगे।
केजरीवाल ने कही ऐसी बात
अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी (BJP) पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली की जनता से अपील कर रहा हूं कि वह योग रोकने वाले को वोट ना दे, लड़ाई करने वालों को वोट मत देना, दिल्ली रोकने वालों को वोट मत देना। जिसके बाद उन्होंने कहा कि दिल्ली चलाने वालों को वोट देना, देश रोकने वालों को वोट मत देना, देश नंबर वन बनाने वाले लोगों को वोट देना।
दिल्ली सीएम ने दिल्ली वालों से किए ऐसे वादे
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दिल्ली वालों से वादा किया कि वह दिल्ली में कूड़े के पहाड़ को खत्म कर देंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पार्किंग की समस्या और आवारा पशुओं से मुक्ति दिलाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि वह दिल्ली में शानदार स्कूल और अस्पताल बनवाएंगे, सभी एमसीडी पार्क को को साफ और सुंदर बनाएंगे। केजरीवाल ने अपने वादे का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया तो लोग तरह-तरह के सवाल करने लगे।
लोगों के रिएक्शन
छवी गुप्ता नाम की एक टि्वटर यूजर ने चुटकी होते हुए लिखा कि अरे भाई एक ही बात हर चुनाव में बोलोगे क्या? अभी तक यमुना नहीं साफ कर पाए। समीर नाम के एक यूजर ने पूछा – अभी तक तो दिल्ली में कूड़े का पहाड़ नहीं हटा पाए और अब गारंटी दे रहे हो। कुलदीप व्यास नाम के एक यूजर कमेंट करते हैं कि गजब हो गया, केजरीवाल जी भी बीजेपी को वोट देने की बात कर रहे। पहली बार इन्होंने कोई सही अपील की है।
कौशल किशोर नाम के एक ट्विटर हैंडल से लिखा गया कि आप तो पिछले कई सालों से कह रहे हैं कि दिल्ली को साफ और सुरक्षित बना देंगे लेकिन प्रदूषण ने दिल्ली वालों का जीना दूभर कर दिया है। अभिनव शुक्ला नाम के एक यूजर ने कमेंट किया – पंजाब चुनाव से पहले भी आप लोगों ने वादा किया था कि वहां पराली के लिए कई तरह के टेक्नोलॉजी का उपयोग करेंगे। अब दिल्ली में कूड़े का पहाड़ हटाने की बात कर रहे। अरविंद कुमार ने लिखा कि दिल्ली में प्रदूषण तो हटा नहीं पाए और ना ही यमुना की गंदगी साफ कर पाए, अब क्या करोगे केजरीवाल जी?