दिल्ली मेट्रो और इसके यात्री लगातार विवादों में बने रहते हैं। कभी अश्लील हरकतों को लेकर बवाल होता है तो कभी यात्रियों के बीच हुई लड़ाई के वीडियो वायरल होते हैं। अब एक वीडियो वायरल है जिसमें दो महिलाओं और कपल के बीच में लड़ाई होती दिखाई दे रही है। महिलाओं ने कपल को टोक दिया तो लड़का भड़क गया और बहस करने लगा।

दिल्ली मेट्रो में कपल पर भड़कीं आंटी

वीडियो दिल्ली मेट्रो का बताया जा रहा है। वीडियो में दो महिलाओं और कपल के बीच तेज आवाज में बहस हो रही है। दोनों महिलायें कह रही हैं, “तुम लोगों को शर्म होनी चाहिए, ऐसा नहीं करना चाहिए।” इस पर लड़का कहता है कि हम शर्म क्यों करेंगे, हम कर ही क्या रहे थे? आप अपने काम से काम रखो।

आंटी ने कहा- ‘तुम तो हो ही बदतमीज’

एक आंटी ने लड़के से कहा, “और भी लोग खड़े हैं, तरीके से खड़े रहो।” इस पर लड़का पूछा – “ये बताओ कि हम कर क्या कर रहे हैं?” आंटी कहती हैं- “वो तुमको पता होगा लेकिन तुम लोग बड़े बदतमीज हो।” लड़का यह भी कहा रहा है कि अपने काम से काम रखो, काफी जिओगे। हम कहीं कुछ भी करें, आप कौन हो?

सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

@ayushaap1 यूजर ने लिखा, “आज कल की नई जनरेशन विरोध बर्दाश्त नहीं कर सकती। बदतमीजी में तो नई जनरेशन का कोई जोड़ नहीं है। किसी से भी लड़ सकते हैं। उम्र का लिहाज नहीं करते।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “अब तो हद्द ही हो गई है। अब तो जुबान भी लड़ाने लगे हैं।” एक अन्य ने लिखा, “CISF को ऐसे लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए।”

नावेद नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा, “मैं इसे दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को भेज रहा हूं, यह लड़का बुजुर्ग महिला के साथ दुर्व्यवहार कर रहा है। इस लड़के पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। कुछ यूजर्स ने यह भी कहा है कि महिलाओं को बेवजह लड़के पर नहीं चिल्लाना चाहिए था। अगर वह कुछ गलत कर रहे थे तो कोच में मौजूद अन्य लोगों ने क्यों नहीं साथ दिया?