Elephant Viral Video: कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें जानवारों को बेवजह परेशान करने की आदत होती है। वे अपनी मस्ती के लिए जानवरों को परेशान करते हैं। हालांकि, ऐसा करना कभी-कभी उनके लिए खतरनाक साबित हो जाता है। जानवर वापस उन पर अटैक कर देते हैं, जिससे उनकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है। इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो ने एक स्ट्रांग मैसेज दिया

भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी परवीन कासवान ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें एक शख्स जंगली हाथी को परेशान करता दिख रहा है। ऐसे करने के कारण वो उसके प्रकोप का शिकार होता है, हालांकि वो उससे बाल-बाल बच जाता है। इस वीडियो में वाइल्ड एनिमल का सम्मान करने के बारे में एक स्ट्रांग मैसेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें – रेलवे क्रॉसिंग पर आ गया शेर, लाइनमैन ने जंगल के राजा को बकरी की तरह हांक दिया, बहादुरी की हो रही तारीफ, देखें Viral वीडियो

वीडियो में दिखाया गया है कि शख्स बार-बार हाथी को परेशान कर रहा है। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि वो मनोरंजन के लिए ऐसा कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शुरुआत में शांत रहने वाला हाथी, गुस्से में आकर उस शख्स पर हमला करता है, जिसके बाद वो घबराकर भाग जाता है। हालांकि, जब हाथी नॉर्मल होकर आगे बढ़ता हुआ दिखाई देता है, तो शख्स फिर अपनी हरकतों पर लौट आता है, जिससे हाथी फिर से भड़क जाता है।

वीडियो पोस्ट करते हुए कासवान ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, “इस वीडियो में जानवर को पहचानें।” उन्होंने इसके बाद एक स्ट्रिक्ट वॉर्निंग दी, “हो सकता है कि आप युवा हों और हाथियों से आगे निकल सकें। लेकिन ये चिड़चिड़े जानवर अगले कुछ दिनों तक दूसरे इंसानों को देखकर भी शांत व्यवहार नहीं करते। अपने मनोरंजन के लिए जंगली जानवरों को परेशान न करें।”

यह भी पढ़ें – हवा की रफ्तार से बाघ ने तेंदुए पर किया हमला, फिर जो हुआ वह देखकर सिहर उठेंगे आप, Viral Video बढ़ा रहीं धड़कनें

एक अन्य पोस्ट में, कासवान ने बताया कि हाथी बेहद बुद्धिमान और सोशल एनिमल होते हैं, जो मनुष्यों द्वारा परेशान किए जाने या चिढ़ाए जाने के कारण व्यवहार में महत्वपूर्ण बदलाव दिखा सकते हैं। इनमें टेंशन और आक्रामकता में वृद्धि और नॉर्मल स्पीड पैटर्न में डिस्टर्बेंस शामिल हैं।

परवीन कासवान ने एक मोरल रिस्पॉस्बिलिटी समझाते हुए अपने पोस्ट को खत्म किया, “हाथियों को परेशान करना न केवल अनैतिक है, बल्कि उनके स्वास्थ्य और बीहेवियर पर भी ठोस परिणाम डालता है, जिससे जानवरों और मनुष्यों दोनों के लिए जोखिम पैदा होता है। वन्यजीवों का सम्मान करना और सुरक्षित दूरी बनाए रखना इन राजसी जीवों के स्वास्थ्य और मानव सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए हो सकता है कि ये कुछ लोगों के लिए मज़ेदार हो, लेकिन इस व्यवहार के कारण, अन्य लोग खतरे में हैं।”