चैट जीपीटी के आने के बाद से AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की खूब चर्चा हो रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा बनाये गए फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। कभी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाई गई भगवान राम की तस्वीर वायरल होती है तो कभी यह तस्वीर आती है कि ताजमहल बनते समय कैसे रहा होगा। एक ऐसा वीडियो उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है।

आनंद महिंद्रा शेयर किया वीडियो

आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिये दिखाया गया है कि एक बच्ची का विकास कैसे होता है। वीडियो में पहले बच्ची के बचपन में तस्वीर दिखाई जाती है और धीरे-धीरे उसकी उम्र को बढ़ते हुए दिखाया जाता है। आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर किये गए इस वीडियो देखकर आम सोशल मीडिया यूज़र्स भी हैरान हैं।

वीडियो के साथ आनंद महिंद्रा ने लिखी यह बात

आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा,’एक वीडियो प्राप्त हुआ है। इसमें 5 साल की बच्ची का पोट्टेट बनाया गया है। यह बच्ची 95 साल की वृद्ध महिला बन चुकी है। मैं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से नहीं डरता हूं। इसकी ताकत अद्भुत है।’

वायरल वीडियो पर लोगों के रिएक्शन

@anoopmundhra नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि यह वाकई में आश्चर्यजनक है, एआई जिस तरह से बदल रहा है। उसे समझना मुश्किल होगा। चित्र बनाने से लेकर किताबें लिखने से लेकर गाने लिखने तक का भविष्य पूरी तरह से एआई चलाएगा। प्रत्येक सप्ताह निकलने वाले नए उपकरण इसे और अधिक शक्ति दे रहे हैं। @raygaurca नाम के एक यूजर ने कहा- यह खूबसूरत है लेकिन भी अति नहीं करना चाहिए कि हम सब वास्तविक दुनिया से अलग हो जाएं।

@naveenkumar20 नाम के एक ट्विटर यूजर ने कहा कि वाह क्या बात है, गजब का बदलाव दिखा है। @ArvindRaghava5 नाम के एक यूजर लिखते हैं- यह जबरदस्त है और मुझे डर है कि यह इंसान की बुद्धि को खत्म कर देगा। दुनिया में इसकी वजह से नौकरियों के लिए संकट आ जायेगा। @Sanjeev97253710 नाम के एक यूजर ने कहा- ये समय चक्र है, बस यही तो समझना है मनुष्य को। इस धरा पर कुछ भी स्थाई नही है सब काल चक्र के क्रूर पहिए से बंधे हैं। @kavyajay2019 नाम के एक ट्विटर हैंडल से लिखा गया- इससे प्यारा अनुभव नहीं हो सकता है।