उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब एक्टिव नजर आते हैं। उनके द्वारा किए गए ट्वीट खूब वायरल (Anand Mahindra Viral Tweet) होते रहते हैं। इस बीच महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर एक यूज़र द्वारा किए गए सवाल पर पूछा कि कोई अनुमान लगा सकता है कि उनकी कंपनी एयरलाइन लाइन में क्यों नहीं है? आनंद महिंद्रा द्वारा पूछे गए सवाल पर यूजर्स चुटकी लेते हुए कई तरह के जवाब दे रहे हैं।

आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर पूछा ऐसा सवाल

आनंद महिंद्रा से सोशल मीडिया पर भूपेंद्र नाम के ट्विटर यूजर ने पूछा कि सर, आपकी कोई एयरलाइन कंपनी नहीं है? जिसके जवाब में आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर लिखा, “नहीं, और ना मुझे उसे बनाने या खरीदने का कोई इरादा है। क्या आप अनुमान लगा सकते हैं ऐसा क्यों हैं?” आनंद महिंद्रा द्वारा किए गए इस सवाल पर यूजर तरह-तरह के जवाब देने में लगे हुए हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स

एक टि्वटर यूजर ने हंसने वाली इमोजी के साथ कमेंट किया कि क्योंकि आप जहाज से डरते हैं इसलिए आप जहाज नहीं खरीद पा रहे हैं। एक अन्य टि्वटर हैंडल से कमेंट किया गया- क्योंकि आप जमीन से जुड़े हुए इंसान हो, आपको हवा में उड़ना पसंद नहीं है। विकास नाम के एक यूज़र लिखते हैं, “क्योंकि आप फ्लाइंग कार बनाने में बिजी हैं।”

अवधेश कुमार पांडे नाम के एक यूजर ने लिखा- हिंदुस्तानी सड़कों के बेताज बादशाह को हवा में उड़ने की कोई आवश्यकता नहीं है। हिंदुस्तानी असमान में उड़ने वाले सब ज़मीन पर आ चुके हैं। आप अपनी बादशाहत क़ायम रखिए। आदित्य नाम के एक यूजर ने कमेंट किया, “आपको ज्यादा झंझट नहीं चाहिए जिंदगी में, भगवान का दिया हुआ सब कुछ है आपके पास।” सिद्धार्थ नाम के एक यूजर ने जवाब दिया, “क्योंकि अभी सब कुछ अडानी का है।”

जानकारी के लिए बता दें कि आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट पर 600 से ज्यादा लोगों ने जवाब दिया है, वहीं 16 सौ से अधिक लोगों ने उनके ट्वीट को पसंद किया है। गौरतलब है कि टि्वटर पर आनंद महिंद्रा के 10 मिलियन से ज्यादा फालोवर्स हैं।