Shocking video: दही लोग बड़े चाव से खाते हैं, हमारे देश में सबसे ज्यादा खाए जाने वाली चीजों में से एक है। खाने में सिर्फ दही या छाछ का इस्तेमाल करने से न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ता है बल्कि इससे हमारे शरीर को दिन भर के लिए कई पोषक तत्व भी मिलते हैं। भारतीय व्यंजनों में दही का खूब इस्तेमाल किया जाता है।
तेंदुए ने किया महिला का शिकार, हाथ-पैर सहित खा गया आधा शरीर, हालत देख बेहोश हो गया पति
लोग भोजन के बाद दही का सेवन करते हैं, इसके अलावा स्वाद बढ़ाने के लिए खाना बनाते समय लोग इसमें दही भी मिलाते हैं। इसी वजह से हर महिला अपने रोजाना के भोजन में दही को शामिल करती है लेकिन रोज-रोज दही खरीदना अच्छा नहीं है, इसलिए इसे घर पर ही बनाना ज्यादा सेहतमंद रहता है।
आपको बता दें कि अगर आप ये दही बाहर से खरीद रहे हैं तो अभी रुक जाइए, क्योंकि अब अमूल दही का जो वीडियो सामने आया है उसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे। इस वीडियो में आप देख सकते हैं एक युवक ने बाजार से अमूल कंपनी का दही खरीदा था लेकिन जैसे ही उसने दही को कटोरे से बाहर निकाला तो उसे दही कुछ अलग सा लगने लगा। वीडियो में वह दावा कर रहे हैं कि यह दही मिलावटी है। युवह को दही चिपचिपा लग रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि यह दही मेयोनेज़ की तरह चिपचिपा होता है। जैसा की आप वीडियो में देख सकते हैं, यह दही सामान्य दही की तरह नहीं दिखता है और बहुत चिपचिपा होता है।
शख्स का दावा, दोस्त का पेट हो गया खराब
इसे देखकर ऐसा लगता है कि इसमें कुछ प्रोसेस किया गया है। इस वीडियो में आगे शख्स यह भी कह रहा है कि ये दही खाकर मेरे दोस्त का पेट खराब हो गया। साथ ही यह युवक अमूल कंपनी से भी इस तरह की मिलावट रोकने की गुहार लगा रहा है। इसी बीच जैसे ही तरुण ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो ये वायरल हो गया। इसके बाद कंपनी ने भी इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। कंपनी ने जवाब दिया, “हम आपके एक्सपीरियंस के बारे में जानकर चिंतित हैं। कृपया हमें अपना नंबर, पता और उस आउटलेट का नाम बताएं जहां आपने दही खरीदी थी और बैच नंबर डीएम करें ताकि हम आगे की जांच कर सकें।
इस वीडियो को सोशल मीडिया परits_vikas_kumwatt_73 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। बाजार में हम पहले से ही बड़े पैमाने पर ठगे जा रहे हैं, अब हमारे पास मिलावटी खाना, प्रोसेस्ड फूड खाने के अलावा कोई और ऑप्शन नहीं है क्योंकि अब खाने की चीजों में मिलावट देखने को मिलती है। यही कारण है कि हाल ही में बीमार होने वाले लोगों की संख्या बढ़़ी है, इस वीडियो पर नेटिजंस भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
Disclaimer: जनसत्ता वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।