ये दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है…वायरल वीडियो में मोर के साथ जो हुआ उसे देखने के बाद आप भी यह कह सकते हैं। एक मोर बीच सड़क पर तड़प कर मर गया और लोग उसके शरीर से उसका पंख नोचते रहे। यह वीडियो दिल तोड़ने वाला है, जिसे देखन के बाद से इंसानियत पर से भरोसा उठ जाएगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो इस वीडियो देखकर आपको गुस्सा भी आ सकता है, इसकी सुंदरता ही इसके लिए काल बन गई। मरने के बाद भी लोगों ने नहीं छोड़ा और अपना ही फायदा देखा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मरा हुआ मोर सड़क पर पड़ा है और उसका शरीर नोंच रहे हैं, वे पंख निकाल कर ले जा रहे हैं।

वीडियो देखकर मन सिहर जाता है, यह वीडियो काफी डरावना है। किसी भी मरे हुए जीव के साथ इस तरह की हरकत नहीं होनी चाहिए। इस वीडियो को देखने के बाद आप कहेंगे “हे भगवान, तुमने यह संसार क्यों बनाा” इंसान इतना स्वार्थी हो गया है कि उसे मरे हुए मोर पर भी दया नहीं आई। देखिये सड़क किनारे मरे हुए मोर के साथ लोगों ने क्या किया।

लोगों को मरे हुए मोर पर दया नहीं आ रही है, वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग अपने फायदे के लिए किसी भी किस स्तर तक जा सकते हैं। ऐसी कई घटनाएं हमारे सामने आती हैं जिसमें कभी मरे हुए मोर के पंखों को तोड़ लिया जाता है तो कभी पंखों के लिए मोर को मार दिया जाता है। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको भी गुस्सा आ जाएगा।

राष्ट्रीय पक्षी कहे जाने वाले मोर को मरने के बाद भी चैन नहीं मिलता है इसकी वजह हम इंसान ही हैं। दरअसल, पातुर में एक सड़क के किनारे एक मरा हुआ मोर पाया गया। इस बीच सड़क से आते-जाते लोगों ने बेरहमी से मोर को नोचना शुरू कर दिया, वे मोर पंख नोच रहे हैं, इसका वीडियो भी सामने आया हैं।

फीमेल पुलिस अधिकारी ने क्यों पार की हद, ड्यूटी के समय महिला का गला पकड़ा, उसे ‘किस’ किया और…, शर्मनाक वीडियो वायरल

मरने के बाद मोर के साथ क्रूरता

आप भी इस वीडियो में देख सकते हैं कि लोग सड़क पर पड़े एक मरे हुए मोर के पंख नोच रहे हैं। एक शख्स बाइक रोककर ऐसा करता है उसे देखकर दूसरे भी यही करते हैं। राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत के बाद ऐसी दिल दुखाने वाली घटना से पक्षी प्रेमियों में आक्रोश फैल गया है, इसके साथ ही वन विभाग क्या कार्रवाई करता है? ये सवाल भी पूछा गया है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @namune_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। कई लोगों ने इस पर रिएक्शन दिया है और मोर पंख चुराने वालों को राक्षस बताया। साथ ही कुछ ने मांग की कि इन सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। देखें वायरल वीडियो-