स्कूटी पर एक शख्स ने आगे एक बैग रखा है। वह स्कूटी पर बैठा हुआ नजर आ रहा है। इतने में वह मुंह पर दुपट्टा बांधे आती है बिजली की तरह बैग लेकर वहां से फुर्र हो जाती है। बैग में कथित तौर पर 28 किलो चांदी थी। स्कूटी पर बैठा शख्स हक्का-बक्का रह जाता है कि आखिर हुआ क्या है? इस घटना से इलाके के लोग दहशत में हैं। कई लोग इस घटना पर हैरानी जता रहे हैं और महिला को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। वहीं लोग शख्स पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं कि 28 किलो चांदी लेकर वह इस तरह स्कूटी पर क्यों जा रहा था। घटना अहमदाबाद से कृष्ण नगर इलाके की है।
दिनदहाड़े हुई इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। चांदी के लूट की घटना को कृष्णनगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। सीसीटीवी वायरल फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स सड़क किनारे स्कूटी पर आगे पैर के पास कथित चांदी से भरा बैग रखकर खड़ा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक पतली लंबी महिला शख्स के पास शातिराना तरीके से धीरे-धीरे चलकर आती है। वह बैखौफ है, उसने अपने मुंह पर दुपट्टा बांधा है। इसके साथ ही उसने हाथ में ग्लव्स भी पहन रखा है। वह एक झटके में बैग खींच लेती है और फिर वहां से तेजी से भाग जाती है।
बैग का वजन अधिक होने के कारण वह थोड़ा लड़खड़ाती मगर रुकती नहीं है। थोड़ी ही दूरी पर एक बाइक सवार खड़ा उसका इंतजार कर रहा होता है। वह बाइक पर बैठती है और दोनों वहां से तेजी से फरार हो जाते हैं।
स्कूटी पर सवार शख्स हक्का-बक्का रह जाता है। थोड़ी देर तो उसे समझ ही नहीं आता कि उसके साथ आखिर हुआ क्या है। वह फौरन स्कूटी चालू कर उसके पीछे भागता है मगर तब तक वह महिला बाइक पर सवार होकर वहां से नौ दो ग्यारह हो जाती है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। इस तरह दिन दहाड़े हुई लूट ने लोगों को हैरान कर दिया है।
शिकायत के अनुसार सरदार चौक पर स्थित एक ज्वेलर्स दुकान के पास चांदी से भरी दो बैग लेकर एक शख्स एक्टिवा पर बैठा था। एक बैग में 28 किलो और दूसरे में 16 किलो चांदी रखी थी। पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है। वहीं सोशल मीडिया पर लोगों ने इस वीडियो पर कई तरह के रिएक्शन दिए हैं।
देखिए लोगों ने वायरल वीडियो पर क्या?
सबसे सुरक्षित स्टेट का ये हाल है। दिन दिहाड़े लूट। दूसरे ने लिखा, 28 किलो सोने का वजन 25 किलो चावल की बोरी से अधिक होता है। फिर…. तीसरे ने लिखा, जिसने भी ये बैग चोरी किया है उसे पहले से पता था कि बैग में क्या है? वह पीछा कर रही थी, जब भी कोई कीमती वस्तु लेकर चलें तो गौर कर लें कहीं कोई आपका पीछा तो नहीं कर रहा। वहीं एक ने पूछा है कि ये 28 किलो चांदी स्कूटी पे ले क्यों जा रहा था। इसकी अच्छे से तफतीश करनी चाहिए। वहीं एक ने चुटकी लेकर लिखा, विश्वप्रसिद्ध गुजरात मॉडल है जी। ऐसे लूटरों को खासतौर पर सख्त सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अन्य ने लिखा, ये तो बहुत बड़ी घटना हैं, इस महिला की तलाश करके इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं एक अन्य ने लिखा, क्या हाल है अब ऐसे लोगों का कोई क्या करें,कानून भी इन्हें छोड़ देता है।
एक अन्य ने लिखा, वाह जी वह क्या बात है? भारत हर एक दिन नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। किसी दिन दिल्ली में किसी दिन अहमदाबाद में किसी दिन उत्तर प्रदेश में मतलब पूरे भारत में खलबली मची हुई है और इसकी एक वजह है सड़ी हुई व्यवस्था। एक अन्य ने लिखा, ईश्वर ने इंसान की पहचान के लिए खूबसूरत चेहरा बनाया, इंसान उसी चेहरे को छुपाकर कुकर्म चोरी-लूट हत्या व दंगे कर रहे हैं। हर इंसान का चेहरा बेनकाब रहे इसके लिए कड़े कानून बनाए जाने की आवश्यकता है। यदि सार्वजनिक स्थानों पर नकाबपोश पुरुष महिला हैं तो उसका भी चालान होना चाहिए। एक अन्य ने लिखा, नारीवाद के चलते औरत अब खुल कर अपराध करने लगी है और नारीवादी सोच और ताकते उन्हें अपराधी बना रही है। जल्दी देश अराजकता की दहलीज पर खड़ा होगा और सब बेबस होंगे।
देखें वायरल वीडियो