प्याज-लहसुन को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों ने शादी के 11 सालों बाद तलाक ले लिया, पूरी कहानी वाकई हैरान करने वाली है। पत्नी को लहसुन-प्याज से परहेज था, वह स्वामीनारायण संप्रदाय की एक समर्पित अनुयायी है, अपने धार्मिक मान्यता के तहत वह प्याज और लहसुन नहीं खाती थी। हालांकि पति औऱ सास प्याज-लहसुन खाना पसंद करते थे। शादी के शुरुआती दिनों में तो दोनों ने मैनेज किया मगर समय के साथ धीरे-धीरे चीजें बदलती हैं और खाने में प्याज-लहसुन के इस्तेमाल को लेकर कलह होने लगी।
खाने से शुरु हुई लड़ाई का असर शादी पर पड़ने लगा, आखिर में कानूनी लड़ाई हुई जो गुजरात उच्च न्यायालय तक पहुंच गई और फिर शादी के 11 सालों बाद दोनों का तलाक हो गया। असल में शादी के बाद घर में अलग-अलग खाना पकने लगा। बहू लहसुन-प्याज नहीं खाती थी जबकि सास और बेटे खाते थे। दोनों पक्ष की अपनी खाने की पसंद थी, खाने का बंटवारा धीरे-धीरे रिश्तों में दूरियों का कारण बन गया। दोनों पक्ष अलग-अलग खाना पकाने लगे। इसके साथ ही घर में तनाव बढ़ने लगा। जैसे-जैसे घरेलू मतभेद बढ़ते गए, विवाह ख़राब होता गया।
आखिरकार पत्नी ने अपने बच्चे के साथ अपना वैवाहिक घर छोड़ दिया। इसके बाद 2013 में पति ने तलाक के लिए अहमदाबाद फैमिली कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और दावा किया कि उसकी पत्नी द्वारा भोजन की आदतों से समझौता करने से इनकार करना क्रूरता और परित्याग के समान है। 2024 में फैमिली कोर्ट ने तलाक मंजूर कर लिया और गुजारा भत्ता देने का निर्देश दिया।
पत्नी द्वारा पारिवारिक अदालत के आदेश को चुनौती देने के बाद मामला गुजरात उच्च न्यायालय में चला गया। उसके वकील ने तर्क दिया कि पति ने उसके धार्मिक आहार प्रतिबंधों के प्रभाव को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया था, जबकि पति का कहना था कि प्याज और लहसुन का सेवन लगातार संघर्ष का कारण बन गया था।
पति ने यह भी दावा किया कि उनके और उनकी मां ने कोशिश की थी, उन्होंने प्याज और लहसुन के बिना खाना भी बनाया मगर विवाद जारी रहा। उन्होंने आगे यह भी कहा कि चल रहे तनाव के कारण उन्होंने एक बार महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।
उच्च न्यायालय की सुनवाई के दौरान, पत्नी ने आखिर कहा कि वह अब तलाक का विरोध नहीं करती। बदले में, पति अदालत में किस्तों में अवैतनिक भरण-पोषण राशि जमा करने के लिए सहमत हो गया। उस स्तर पर आपसी सहमति के साथ उच्च न्यायालय ने पत्नी की याचिका खारिज कर दी और फिर दोनों का तलाक हो गया। इस तरह लहसुन-प्याज के कारण एक परिवार 11 सालों बाद बिखर गया।एक मिनट तो रुक जा… दुल्हन बन हसबैंड के साथ सुसराल जा रही थी एक्स गर्लफ्रेंड, प्रेमी ने रोक दी कार, फिर जो हुआ; चौंका रहा Viral Video
