कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके गठबंधन के थीम सॉन्ग ‘यूपी के ये साथ पसंद है’ को लॉन्च किया। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन गंगा-यमुना का मिलन है। वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में जिस तेजी से विकास का काम हुआ है, कांग्रेस के साथ आने से यह काम और तेजी से होगा। लोकसभा में साथ-साथ रहे, हम एक दूसरे को जानते हैं। अब खुशी की बात है कि हमें साथ मिलकर काम करना है। इसके साथ ही दोनों ने पत्रकारों के कई सवालों का भी जवाब दिया। इस दौरान राहुल गांधी बार-बार पीएम मोदी, आरएसएस और भाजपा पर निशाना साधते हुए नजर आए।
अखिलेश यादव और राहुल गांधी की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद #UPKoYeSaathPasandHai टि्वटर पर ट्रेंड करने लगा। टि्वटर जहां कई लोगों ने इन दोनों के साथ आने का मजाक उड़ाया तो वहीं कईयों ने इसे सही कदम बताया। कई लोगों ने इस गठबंधन के समर्थन में भी ट्वीट किए।

चिराग नाम के एक यूजर ने कहा, ‘ये यूपी के रमेश और सुरेश हैं।’ देविंद्र कुमार ने लिखा है, ‘दोनों के रिश्तों की गहराई समझे ग़ालिब, UP की बदहाली की चीख़ हँसती हुई नज़र आएगी।’ राजेश प्रजापती ने ट्वीट किया है, ‘#UPKoYeSaathPasandHai पर किस लिए क्योंकि मोदी जी के सामने एक कमजोर विपक्ष भी तो चाहिए’। एक यूजर ने लिखा है, ‘यूपी को साथ पसंद है, एक ने देश लूटा, एक ने बूढ़े बाप को लूटा।’



https://twitter.com/DKgautam23/status/825642903863058433
https://twitter.com/DKgautam23/status/825642715975077888
जो अपने बाप का न हुआ वो up के गरीबो का क्या होगा #UPKoYeSaathPasandHai
— Vijay Thakor (@thakorvijay0) January 29, 2017
#UPKoYeSaathPasandHai पहले तो गुंडाराज था
अब घोटाला राज वालो ने भी हाथ मिला लिया
UP वाले बताएंगे साथ पसन्द है या नही#MannKiBaat— विशांत त्यागी (@vishantghalouli) January 29, 2017
Do Mastaane chale Zindagi Banane.. Bande Sayaane aur Naam ke dewane..
Pic 1-infront of Camera
Pic 2-Off Camera#UPKoYeSaathPasandHai pic.twitter.com/zekTKujwDU— ROFL.Ai (@ROFL_India) January 29, 2017
भ्रष्टाचार? (काँग्रेस) और लुटेरे (सपा) दोनों हुये हैं एक..,
क्या #UPKoYeSaathPasandHai ?— Anoop Dubey ?? (@AnoopDubeyani) January 29, 2017
#UPKoYeSaathPasandHai सपा की गोद में जाना ही था तो राहुल ने इतनी खटिया को क्यों तोड़ी?दम नी है अकेले चुनाव लड़ने की बात करते है देश चलाने का
— घनश्याम सांवलोत ?? (@GhanLohar) January 29, 2017

