राजधानी दिल्ली के महरौली इलाके से एक घटना ने सभी को झकझोर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई की रहने वाली श्रद्धा अपने परिवार के खिलाफ आफताब के साथ दोस्ती में थी। परिवार का विरोध करने पर दोनों मुंबई छोड़कर दिल्ली चले आए थे। ऐसे में जब बेटी की खबर कुछ दिन तक सोशल मीडिया पर नहीं लगी तो परिवार ने शिकायत दर्ज की। अब दिल्ली पुलिस ने जो खुलासा किया, उसे सोशल मीडिया पर लोग गुस्से में कई तरह के कमेंट कर रहे हैं।
पुलिस ने किया ऐसा खुलासा
पुलिस ने जांच पड़ताल में पता किया कि आफताब ने 18 मई 2022 को श्रद्धा की हत्या फ्लैट में ही कर दी थी। उसके बाद उसके शरीर को काटकर फ्रिज में रख दिया था। उसके बाद शव के टुकड़े कर वह अलग-अलग जगह जंगल में फेंक दिया था। पुलिस के मुताबिक उसने यह सब बात गिरफ्तारी के बाद थाने में कही है। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है।
स्वाति मालीवाल ने किया ऐसा ट्वीट
डीसीडब्ल्यू की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस मसले पर लिखा कि एक रूम कप आने वाले मामले में दिल्ली की एक लड़की को उसके बॉयफ्रेंड ने जान से मार दिया और उसके 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखे। उसके शव के टुकड़े को शहर के अलग-अलग इलाकों में फेंका। समाज में कैसे दरिंदे पल रहे हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है, दरिंदे को कड़ी सजा हो। पूर्व डीजीपी आरके विज ने लिखा कि ऐसे लोग मानसिक तौर पर बीमार होते हैं।
लोगों की प्रतिक्रियाएं
पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी ने कमेंट किया कि काश। कोई तरीका होता कि, प्रेम की आड़ में वहशियाना खेल खेलने वाले दरिंदों को पहचाना जा सकता। काश। परी फाउंडेशन की अध्यक्ष योगिता भयाना ने इस मसले पर लिखा कि ऐसे दरिंदे, भेड़िए समाज के लिए खतरा है। इस आफताब को कड़ी से कड़ी सजा सीधे फांसी हो। बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने लिखा कि बॉलीवुड, मीडिया और झूठा भाईचारा दिखाने वाले विज्ञापन, मुंह में बेटियों का खून जमा कर बैठी राजनीति, नकली सेकुलरिज्म का जहर पीकर बैठा अमीर और अपर मिडिल क्लास, बिकाऊ पुलिस और जिहादी शिक्षा मॉडल जिम्मेदार हैं। श्रद्धा जैसी हर बेटी की हत्या के लिए। वीडियो को दोष मत दो।
जानकारी के लिए बता दें कि इस मसले पर ज्यादातर सोशल मीडिया यूजर्स आरोपी आफताब की फांसी की मांग कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों ने दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा है कि 6 महीने पहले दिल्ली में किसी लड़की का मर्डर हो जाता है और पुलिस को पता भी नहीं चल पाता।