Abhinav Arora Security: विवादों में घिरे ‘बाल संत’ अभिनव अरोड़ा को बॉडीगार्ड के साथ घूमते देखा गया। कुछ दिनों पहले उनके परिवार ने दावा किया था कि कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे पुलिस अधिकारियों से घिरे दिख रहे हैं। क्लिप में अभिनव को हाथ जोड़कर चलते हुए देखा जा सकता है जबकि उनके पीछे काले कपड़े पहने एक आदमी चल रहा है। वे गोवर्धन पूजा कार्यक्रम के दौरान प्रार्थना करते हैं और गाना गाते भी दिखाई देते हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही वे कार्यक्रम से बाहर निकलते हैं, उन्हें चार पुलिस अधिकारी और काले कपड़े पहने व्यक्ति घेर लेते हैं। वे अभिनव के कार का दरवाजा भी खोलता है।
बता दें कि बीते दिनों न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में अभिनव की मां ज्योति अरोड़ा ने दावा किया था कि उनके बेटे को उनकी भक्ति के कारण निशाना बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा था, “सोशल मीडिया के ज़रिए हमारा अपमान करने की कोशिश की जा रही है। हमें समाज में गिरया जा रहा है। अभिनव ने ऐसा कुछ नहीं किया है जिसकी वजह से हमें धमकियां मिल रही हैं। अभिनव ने भक्ति के अलावा ऐसा कुछ नहीं किया है जिसकी वजह से उसे इतना कुछ सहना पड़ रहा है।”
अभिनव अरोड़ा को लेकर विवाद जारी
गौरतलब है कि हाल ही में अभिनव का स्वामी रामभद्राचार्य के साथ मंच साझा करने का पुराना वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में स्वामी उनके व्यवहार से नाराज होने के बाद उन्हें वहां से चले जाने के लिए कहते दिख रहे थे।
आध्यात्मिक गुरु ने बाद में एक इंटरव्यू में अभिनव को “मूर्ख” लड़का कहा। उन्होंने कहा, “वह एक मूर्ख लड़का है। वह दावा करता है कि भगवान कृष्ण उसके साथ पढ़ते हैं… क्या भगवान उसके साथ पढ़ेंगे? मैंने उसे वृंदावन में भी डांटा था।” पढ़ें पूरी खबर