पंजाब में ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह और उनके समर्थकों ने जमकर हिंसा की, बेरीकेड तोड़े और पुलिस थाने में ही डेरा जमा कर बैठ गए। तूफ़ान सिंह को रिहा कराने के लिए ये सब हंगामा पंजाब में हुआ। इस हंगामे के बाद तूफ़ान सिंह रिहा हो गया। हिंसा को लेकर पंजाब सरकार अब लोगों के निशाने पर आ गई है। एंकर सुधीर चौधरी ने भी इस पर एक ट्वीट किया है।

सुधीर चौधरी ने किया ट्वीट

पंजाब में हुई हिंसा को लेकर कई लोग सोशल मीडिया पर अपनी टिप्पणी दे रहे हैं। कुछ लोग इसे सरकार का फेल होना बता रहे हैं तो कुछ तंज कस रहे हैं। न्यूज एंकर सुधीर चौधरी ने भी इस पर टिप्पणी करते हुए ट्वीट किया कि भारत में अमृत काल, पंजाब में अमृत पाल। सुधीर चौधरी के इस ट्वीट पर लोग तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं।\

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

प्रणव मिश्रा ने लिखा कि उत्तर प्रदेश में हत्या, लूट और बलात्कार के बाद दिनदहाड़े बमबाजी के साथ गरीबों पर बुलडोजर चल रहा है, बताइये यूपी कौन से काल के गाल में समा रहे लोग? एक यूजर ने लिखा कि और उत्तर प्रदेश में? @Socialist_arun यूजर ने लिखा कि और प्रयागराज का राजू पाल भी। नीरज नाम के यूजर ने लिखा कि पंजाब भारत से अलग है क्या? @PremPra34136487 यूजर ने लिखा कि यह पंजाब भारत में ही है, प्रधानमंत्री एक देश के एक ही होते हैं।

@ipappuYdv यूजर ने लिखा कि हरियाणा में दो युवकों को जिंदा जला दिया गया वहां क्या अमृतपाल नहीं है? @RavindraGautam_ यूजर ने लिखा कि पंजाब भारत देश का ही प्रदेश है! लगता है इस भाई को लग रहा है कि भारत सिर्फ़ उतना ही है, जहां इसके पापा की सरकार है। एक यूजर ने लिखा कि पंजाब में अमृतपाल और हरियाणा नहीं दिखा वहां कौन सा पाल है ये भी तो बताओ। एक यूजर ने लिखा कि यह केजरीवाल का प्रशासन चलाने का तरीका है। भगवान पंजाब के लोगों की रक्षा करे।

बता दें कि तूफान सिंह पंजाब के गुरदासपुर का रहने वाला है। तूफान सिंह काफी समय से वारिस पंजाब दे सिख जथेबंदी से जुड़ा हुआ है और अमृतापाल सिंह का अंगरक्षक भी है। लवप्रीत सिंह उर्फ तूफान सिंह का नाम वरिंदर सिंह को अगवा और मारपीट करने के मामले में सामने आया था। पुलिस ने वरिंदर सिंह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की थी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तूफान सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करके उसकी पुलिस रिमांड ले ली थी। इसी पर विवाद खड़ा हो गया।